ज़रा हटके

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत के साथ ही सुबह की प्रार्थना सभा और दैनिक दिनचर्या को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक नए सर्कुलर के तहत राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ-साथ गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना, दीप मंत्र और भोजन मंत्र का सामूहिक उच्चारण अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के इस फैसले के खिलाफ ईसाई (मसीह) समाज, मुस्लिम संगठनों (जैसे SIO) और विपक्षी दल कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मसीह समाज ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताते हुए मामले को अदालत में चुनौती देने की चेतावनी दी है

18 Jun 2026 11:24AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में नियमित सरकारी नौकरियों की आस लगाए बैठे प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कनिष्ठ संवर्ग के कर्मचारियों की भारी कमी दूर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कनिष्ठ सचिवालय सहायक यानी ग्रेड-3 के 145 पदों पर अब नए युवाओं के बजाय सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाएगा। एक तरफ व्यापम (Vyapam) के माध्यम से होने वाली कई महत्वपूर्ण विभागों की भर्तियां लंबे समय से लटकी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए एक नया रास्ता चुना है। अब मंत्रालय के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर युवाओं की सीधी भर्ती करने के बजाय 62 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मचारियों को संविदा पर रखने की तैयारी की जा रही है। 

18 Jun 2026 07:00AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े एक कथित फर्जी चैट और एआई (AI) आधारित आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस डिजिटल कंटेंट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने दो प्रमुख यूट्यूबर्स (YouTubers) को मामले में नामजद आरोपी बनाया है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल इस पूरे नेटवर्क की तकनीकी जांच कर रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन यूट्यूबर्स ने अपने चैनल के व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में बिना प्रामाणिकता जांचे इस भ्रामक और फर्जी सामग्री को बड़े पैमाने पर शेयर किया था।

18 Jun 2026 05:52AM,
by: Babuaa Desk