02 Nov 2026

Generic placeholder image

कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ फर्जी स्टिंग वीडियो मामले में नया खुलासा हुआ है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के मुताबिक, वीडियो अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के आधिकारिक आवास पर ले जाया गया था। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी रितेश पांडे ने बताया कि उसने अपने सहयोगी विनोद शर्मा के साथ दिल्ली के करोल बाग से फोन खरीदा था और बाद में कुशक रोड स्थित कुमारस्वामी के आवास पर प्रज्वल प्रसाद को सौंपा था। इस मामले में विनोद शर्मा और प्रज्वल प्रसाद फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सिद्धारमैया के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों वाला वायरल वीडियो फर्जी और मनगढ़ंत था। इस खुलासे के बाद कर्नाटक की राजनीति में विवाद गहरा गया है। कर्नाटक : सिद्धारमैया के खिलाफ फर्जी स्टिंग वीडियो की जांच में कुमारस्वामी का नाम आया सामने

02 Nov 2026 01:45AM,
by: Babuaa Desk