10 Jan 2021

Generic placeholder image

 बर्ड फ्लू का प्रकोप देश के दस राज्यों तक पहुंच गया है। इसके अलावा भी कई राज्यों में पक्षियों की असामान्य मौत की खबरें हैं। इससे बर्ड फ्लू के वायरस के प्रसार की आशंका बढ़ गई है। केंद्रीय कंट्रोल रूम का गठन कर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं, जबकि बर्ड फ्लू प्रभावित राज्यों में निगरानी के लिए विशेष दल बनाए गए हैं। अब तक दस राज्यों में पक्षियों की अस्वाभाविक मौत होने से वायरस के प्रकोप से दहशत बढ़ गई है, जबकि सात राज्यों में वायरस से हुई मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत की बात है कि अभी देश में मानव में बर्ड फ्लू के फैलने की कोई सूचना नहीं है।

10 Jan 2021 02:35AM,
by: Thaneshwar sahu