10 Jan 2021
कवर्धा : कबीरधाम पुलिस ने डायल 112 में गोवर्धन साहू थाना सिंघनपुरी ने फोन पर 10 लाख रूपये की चोरी की घटना की जानकारी दी। जिसे डॉयल 112 वाहन में पदस्थ आरक्षक अनिल बर्वे द्वारा अनावेदक के मोबाइल नम्बर में फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ली और मामला चोरी का होने से उक्त आरक्षक द्वारा सूचक को हिदायत दिया कि आप थाना सिंघनपुरी जंगल में रिपोर्ट की सूचना दर्ज करावे, जिससे अनावेदक आवेश में आकर डॉयल 112 में पदस्थ आरक्षक को मोबाइल फोन में अभद्र बातें करने लगा।
10 Jan 2021 04:02AM,by: Thaneshwar sahu
महासमुन्द : कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 02 प्रकरणोें पर 50 बोरा धान अर्थात् (20 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें पिथौरा तहसील के निवासी फगेश्वर साहू से 25 बोरी धान एवं बागबाहरा तहसील के ग्राम कोमा निवासी मुंशीलाल सोनी से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया। अब तक जिले में कुल 198 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 9985 बोरा धान अर्थात् 3994 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।
10 Jan 2021 04:02AM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव ;डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिखलाकसा की महिला समूह ने जागरूकता एवं सामुहिक सहभागिता का परिचय देते हुए 23 ड्रमों में रखे हुए 560 किलोग्राम महुआ लाहन लावारिस मिलने की सूचना कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को दी। जिसे नदी किनारे जमीन में गड़ा कर रखा गया था और मौके पर ही आबकारी विभाग की टीम तथा महिला समूह की सहायता से इसे नष्ट किया गया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा नेग्राम चिखलाकसा की महिला समूह के जनसहयोग से किए गए कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा अपील करते हुए अवैध मदिरा निर्माण के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जो पहल की की गई है, वह एक अच्छा उदाहरण है। जिससे अवैध मदिरा का निर्माण करने वालों पर बेहतर नियंत्रण किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन में सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध मदिरा निर्माण करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
10 Jan 2021 04:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर; राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत गरियाबंद वन मंडल में एक जेसीबी मशीन को जप्त कर राजसात की कार्रवाई जारी है। साथ ही वन क्षेत्र कोपेकसा में अवैध रूप से अतिक्रमण के उद्देश्य से जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई कर रहे ग्राम निशानीदादर निवासी नरेन्द्र कुमार गोंड़ के विरूद्ध वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्र के अवैध अतिक्रमण पर एक जेसीबी मशीन जप्त
10 Jan 2021 04:02AM,by: Thaneshwar sahu
शनिवार को देश भर में 1,200 से अधिक पक्षियों को मृत पाया गया, जिसमें महाराष्ट्र के एक पोल्ट्री फार्म में 900 शामिल थे, केंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप बताया गया है, कुल प्रभावित राज्यों की संख्या सात हो गई है। केंद्र ने कहा कि दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होनी बाक़ी है, क्योंकि नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
10 Jan 2021 04:00AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




