10 Jan 2021

Generic placeholder image

   अम्बिकापुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रसारित अपनी मासिक रेडियो वार्ता के 14वी कड़ी में छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने अम्बिकापुर के होनहार युवा संगीतकार सौरभ गुप्ता एवं वैभव सिंह को बॉलीवुड फिल्म में संगीत देने तथा आईफा अवार्ड प्राप्त करने में बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है आगे भी इसी तरह ख्याति प्राप्त कर छ्त्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। नगर के युवा संगीतकार सौरभ गुप्ता एवं वैभव सिंह ने फिल्म सोनू के टीटू के स्वीटी में दमदार संगीत देकर अपना लोहा मनवाया है। लोकवाणी के 14 वी कड़ी को आज पीजी कालेज ग्राउंड में सरगुजा के युवा तीरंदाजों ने बड़े उत्साह के साथ सुना। युवाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा तीरंदाजी को आगे ले जाने के लिए राज्य स्तरीय स्टेडियम में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्णय से काफी उत्साहित हुए।

10 Jan 2021 04:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

    रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष से कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। बीजापुर में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने बीजापुर में किये जा रहे विकास कार्य लोहा डोंगरी, महादेव तालाब के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए सहित जिले के 12 तालाबों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने और जिले में 10 सड़कों के विकास तथा भैरमगढ़, आवापल्ली एवं मंदेर में बस स्टैण्ड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने तोंगपल्ली और भद्रकाली में धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्र स्थापित किए जाने की मंजूरी दी।    

10 Jan 2021 02:33PM,
by: Thaneshwar sahu