10 Jan 2021

Generic placeholder image

करनाल में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा- बुझाकर उन्हें तितर बितर करना चाहा। लेकिन किसान नहीं।. यहां पर स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर पानी की बौछारें छोड़ी है।हरियाणा के करनाल में पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठी चार्ज किया।. करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर किसानों के बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों का फायदा समझाने वाले थे। सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते उससे पहले वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए। इस किसानों ने वहां काले झंड़े दिखाए और सीएम खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की। 

10 Jan 2021 11:10AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

इंडोनेशिया की राजधानी जकर्ता से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ विमान क्रेश हो गया। इंडोनेशिया जाचंकर्ताओं को आज यानी रविवार को दुर्घटना स्थल के पास बॉडी पार्ट्स मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी जगह पर यह विमान क्रैश हुआ। विमान में 62 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जांचकर्ताओं को दो बैग मिले हैं। एक बैग यात्री से जुड़ा बताया जा रहा है वहीं दूसरे में बॉडी पार्टस् मिले हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।

10 Jan 2021 10:29AM,
by: Thaneshwar sahu