10 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर : देश में कोरोना के टीकाकरण की तिथि घोषित होते ही वैक्सीन पर विवाद बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन ने तीसरे चरण का ट्रायल पूरा नहीं किया है। ऐसे में सामान्य जनों को लगाने के लिए भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। सिंहदेव ने कहा, अगर केंद्र सरकार इस वैक्सीन को छत्तीसगढ़ भेजेगी तो हम मना कर देंगे। टीएस सिंहदेव ने कहा, भारत में दो वैक्सीन को अनुमति मिली है। इसमें एक ऑक्सफोर्ड में विकसित वैक्सीन कोविशील्ड है। जिसका ट्रायल वहीं हुआ है। उसके ट्रायल के सभी आंकड़े मौजूद हैं। यहां सीरम इंस्टीट्यूट इसको बना रहा है। दूसरा भारत बायोटेक की देश में ही विकसित को-वैक्सीन है। इसके दो चरण के ट्रायल हुए हैं। आपातकालीन इस्तेमाल मिलने की तारीख तक इसके ट्रायल का तीसरा चरण पूरा नहीं हुआ था। टीएस सिंहदेव ने कहा, अभी सामने आया है कि को-वैक्सीन का ट्रायल डोज लेने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे वैक्सीन के सुरक्षित होने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। सिंहदेव ने कहा, केंद्र सरकार को इस मामले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। देश में कम से कम 500 से 700 दिन तक वैक्सीनेशन चलना है। ट्रायल के नतीजों के आधार पर फैसला होगा तो लोगों का भरोसा बढ़ेगा। टीएस सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन को तीसरे ट्रायल में 28 हजार सैंपल लेने थे, लेकिन 23 हजार सैंपल ही लिए जा सके थे। ऐसे में उसके परिणाम संदिग्ध हैं। अगर बिना ट्रायल और सुरक्षा मापदंडों को पूरा किए वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई तो दूसरी कंपनियां भी अधूरे ट्रायल के साथ अनुमति लेने आ जाएंगी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले-केंद्र से नहीं लेंगे वैक्सीन

10 Jan 2021 12:56PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 15 साल की रेप पीड़िता की गर्भावस्था संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को मौत हो गई।पीड़ित सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ज़िला अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी गुरुवार रात को मौत हो गई थी। अस्पताल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉक्टर सुबोध शर्मा ने कहा कि लड़की को बहुत बुरी हालत में अस्पताल लाया गया था और बाद में तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स की पूरी कोशिशों के बावजूद भी लड़की की जान नहीं बच पाई। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत संक्रमण के कारण हुई है। लड़की का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। लड़की के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पिता ने बताया कि परिवार को 6 दिसंबर को पता चला कि उनकी बेटी छह महीने से गर्भवती है। उन्होंने बताया कि एक 30 साल के शख़्स ने पिछले साल जून में उनकी बेटी का रेप किया था। लड़की घर के काम से बाहर गई थी। अभियुक्त ने पीड़िता को डराया था कि इस बारे में किसी को बताने पर वो उसे मार देगा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने इसे लेकर फतेहगंज पश्चिम पुलिस थाने में चार दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। अभियुक्तों को 6 दिसंबर को गिरफ़्तार कर लिया गया। फतेहगंज पश्चिम पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि मामले में चार्जशीट दायर की गई है। लड़की के पिता ने ज़िला अस्पताल से पीड़िता के गर्भपात के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन डॉक्टर्स ने गर्भधारण को लंबा समय होने और पुलिस केस चलने की वजह से इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश - सात महीने की गर्भवती रेप पीड़िता की मौत

10 Jan 2021 12:55PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर : मलखंभ के खिलाड़ियों द्वारा आज नारायणपुर में रोमांचक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके साक्षी बने और उन्होंने मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मलखंभ का अनोखा प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखने का अवसर मिला था। अबूझमाड़ के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारायणपुर में एक बार फिर से मलखंभ का प्रदर्शन देखने को मिला। यहां के खिलाड़ी केवल नारायणपुर का ही नहीं, बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

10 Jan 2021 11:10AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

माया शंकर पाठक वाराणसी में कभी बीजेपी के विधायक हुआ करते थे और अभी एमपी इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर कॉलेज के नाम से इंटर कॉलेज भगतुआ गांव में चला रहे हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो 2 दिनों पहले का है। आरोप है कि पूर्व भाजपा विधायक और स्कूल के चेयरमैन माया शंकर पाठक ने अपने ऑफिस में बुलाकर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को बताई। गुस्से में आग बबूला परिजन स्कूल पहुंचे और पहले तो माया शंकर पाठक की पिटाई उनके ऑफिस में ही की और फिर बाहर मैदान में कुर्सी पर बिठाकर भी उन्हें पीटा। पिटाई के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक बार-बार अपनी गलती के लिए कान पकड़कर माफी भी मांगते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों ही पक्षों में से किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की, लेकिन वीडियो बहुत तेजी से वायरल होने और हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस ने खुद मामला संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि अभी दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी शिकायत नही की है, लेकिन वीडियो की जांच करके सत्यता का पता लगाया जा रहा है और हर संभव कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। माया शंकर पाठक 1991 में वाराणसी के चिरईगांव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे।

10 Jan 2021 11:10AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्राम गृह में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा सभी का परिचय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर अपने पिछड़ेपन के लिए नहीं बल्कि तेजी से विकास के लिए जाना जाए, यह हम सबका संयुक्त प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग सहित जिला एवं पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे। नारायणपुर अब पिछड़ा न रहे, योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे : बघेल

10 Jan 2021 11:10AM,
by: Thaneshwar sahu