10 Jan 2021
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बार फिर कुछ दर्शकों ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की है. सिराज बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। सिडनी टेस्ट मैच के चौथे दिन टाइट सुरक्षा के बावजूद फिर सिराज से बदतमीजी हुई,जिसके बाद करीब 15 मिनट तक मैच रोका गया। टीम इंडिया ने मैच के दौरान इस बात की शिकायत अंपायरों से की। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बैठे दर्शकों के उस ग्रुप को स्टेडियम से बाहर कर दिया, जिसने सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी।
10 Jan 2021 08:44AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त फैसला लेने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने यूपी के सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों को पदावनत (डिमोशन) कर चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त फैसला लेने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने यूपी के सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों का डिमोशन कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है। . नियम विरुद्ध पदोन्नति पाए सूचना विभाग के 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया.
10 Jan 2021 08:44AM,by: Imran Khan
राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार का यह बयान सहयोगी दल बीजेपी को लेकर दिया गया है। क्योंकि बैठक में चुनाव हारने वाले कई जेडीयू प्रत्याशियों ने इस बात का जिक्र किया कि उनकी हार लोक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान एक बड़ा खुलासा किया. नीतीश कुमार ने 2 दिनों तक चलने वाले प्रदेश कार्यकारिणी के पहले दिन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका दोस्त कौन है और दुश्मन कौन?
10 Jan 2021 08:44AM,by: Imran Khan
अगर आपने अभी तक भी वित्त वर्ष 2019-20 या असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है, तो आपके पास आज अंतिम मौका है। आप केवल आज तक ही इसके लिए आईटीआर दाखिल कर सकते हैं। यह आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी, 2021 है। सरकार द्वारा पिछले महीने आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा को बढ़ाया गया था। आयकर विभाग ने भी ट्वीट कर करदाताओं से आयकर दाखिल करने के लिए कहा है।
10 Jan 2021 08:44AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान शनिवार को डीआरजी पुलिस बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनका कुशलक्षेम पूछा तथा अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनकी हौसला आफजाई की। बघेल ने पुलिस बल को नक्सल समस्या खत्म करने, नवयुवकों को मुख्यधारा में लाने, शिविर लगाकर ग्रामीणों को समझाईश देने, सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पुलिस बल द्वारा किये जा रहे कार्यो, उपलब्धियों एवं नक्सल उन्मूलन अभियान आदि के संबंधित संक्षिप्त उद्बोधन भी दिया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक नारायणपुर एवं छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी (इंटेलीजेंस) आनंद छाबड़ा, बस्तर आईजी पी सुंदरराजन, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव, जिला पुलिस बल, जिला महिला पलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आईटीबीपी, बीएसएफ सहित जिले के अन्य सुरक्षा बल भी उपस्थित थे। सीएम बघेल ने डीआरजी पुलिस बल से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की
10 Jan 2021 08:44AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








