11 Aug 2022
प्रदेश भर में बीते तीन दिनों में हुई वर्षा के चलते वर्षा की स्थिति सुधर गई है। हफ्ते भर से सामान्य से पांच प्रतिशत तक कम वाले प्रदेश में अब सामान्य से सात प्रतिशत ज्यादा वर्षा हो गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से लेकर 10 अगस्त तक 71 दिनों में प्रदेश में 746.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से सात प्रतिशत ज्यादा है।
11 Aug 2022 03:14AM,by: Imran Khan
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। हिंडाल्को (Hindalco) ने बताया है कि अप्रैल-जून 2022 तिमाही में उसे 4,119 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। यह कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। पिछले साल की जून तिमाही के मुकाबले हिंडाल्को का मुनाफा 48% बढ़ा है। पिछले साल की जून तिमाही में हिंडाल्को को 2,787 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में बुधवार को हिंडाल्को के शेयर 4.41 पर्सेंट की तेजी के साथ 440.05 रुपये पर बंद हुए हैं।
11 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
भारत सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) के रूप में बायोलॉजिकल ई के कॉर्बेवैक्स को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने उन वयस्कों को 'कॉर्बेवैक्स' टीके की बूस्टर खुराक देने को मंजूरी दे दी है, जो कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीके की दो खुराक ले चुके हैं। देश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब पहली और दूसरी खुराक के तौर पर दिए गए टीके से अलग कोई टीका बतौर ऐहतियाती खुराक लगाया जाएगा।
11 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कालाधन वापस लाने के वादे को पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब वह काले कपड़ों को बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महंगाई के विरोध में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग काले जादू में विश्वास करते हैं वे कभी भी फिर से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।
11 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दो अलग-अलग सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गृह जिले मयूरभंज जिले का दौरा करेंगे। सीएम पटनायक का मुर्मू के गृह जिले में दौरा करना भाजपा की उस रणनीति के खिलाफ काउंटर अटैक है, जिसमें भाजपा 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए खास प्लानिंग कर रही है।
11 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
संसद का मॉनसून सत्र समय से पहले खत्म होने के लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने इसलिए संसद का सत्र जल्दी खत्म कर दिया ताकि कांग्रेस अपनी आवाज ना उठा सके। कांग्रेस का कहना है कि उसे बेरोजगारी, एमएसपी पैनल और अग्निपथ योजना के खिलाफ आवाज उठानी थी लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं करने दिया।
11 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









