11 Aug 2022
मध्यप्रदेश में कुपोषण की समस्या खत्म करने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं. इसके बाद भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है. जब कुपोषण से मौत हो जाती है तो प्रशासन इसे छुपाने का प्रयास करता है. श्योपुर जिला अस्पताल में एक और कुपोषित बच्ची की मौत हो गई. मौत को छुपाने के लिए जिम्मेदारों ने अलसुबह किसी को भनक नहीं लगने दी और मृत बच्ची के शव को उसके गांव पहुंचा दिया.
11 Aug 2022 02:11PM,by: Imran Khan
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले काफी समय से चर्चा में थी. कोविड महामारी की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज टली, जिसके बाद फैंस ही नहीं खुद आमिर भी अपनी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे. अब आखिरकार यह सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को देख लोगों की सोच पूरी तरह से बदल चुकी है, जिसका सबूत है सोशल मीडिया पर आ रहे लोगों के रिएक्शन्स.
11 Aug 2022 01:57PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। ग्रामीण के शव को गांव के नजदीक जंगल में फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने 4 दिन पहले ग्रामीण का अपहरण किया था। जिसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। मामला जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र का है।
11 Aug 2022 01:22PM,by: Imran Khan
संयुक्त मध्य प्रदेश से पहली महिला सांसद मिनी माता के सम्मान में डाक विभाग ने एक विशेष एनवेलप जारी किया है। मिनी माता की 50वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस एनवेलप का विमोचन किया। इस आयोजन में सतनामी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया गया। शहीद स्मारक भवन में मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने किया था।
11 Aug 2022 01:21PM,by: Imran Khan
पिछले एक सप्ताह से हो रही बरसात से रायपुर और बेमेतरा जिले के बड़े हिस्से को सूखे के संकट से निकाल लिया है। यह दोनों जिले कम वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर सामान्य वर्षा वाले जिलों में शामिल हो गए हैं। अब सरगुजा संभाग के पांच जिलों और बिलासपुर संभाग के कोरबा में ही कम वर्षा का संकट बना हुआ है। यहां भी दो दिनों से बरसात हो रही है, अब मामूली सुधार देखा गया है।
11 Aug 2022 01:20PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ पुलिस की सीएएफ 8वीं बटालियन के कंपनी कमांडर एम तिग्गा (50) का शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सुपेला पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक मामला खुदकुशी का लगता है। सही कारण जांच के बाद पता चलेगा।
11 Aug 2022 01:18PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









