16 Apr 2021
नई दिल्ली: बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना महामारी ने अब एक और रिकार्ड बनाया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 मामले सामने आए हैं। एक लाख 18 हजार 302 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 185 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल एक करोड़ 25 लाख 47 हजार लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में 15 लाख 69 हजार एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 74 हजार 308 लोगों की मौत हुई है।
16 Apr 2021 06:05AM,by: Thaneshwar sahu
भारत में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने भी अपनी नीति बदली है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि भारत का औषधि नियामक विदेश में निर्मित टीकों के सीमित आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन मिलने के तीन दिन के भीतर इस पर फैसला कर लेगा। केंद्रीय औषधि प्राधिकरण, सीडीएससीओ आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल के वास्ते मंजूरी के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्रों (कोविड-19 रोधी टीका के मामले में उत्पाद और उसके पंजीकरण, निर्माण स्थल) और आयात लाइसेंस के लिए आवेदन दिए जाने से तीन कामकाजी दिन के भीतर इस पर विचार करेगा।
16 Apr 2021 03:45AM,by: Imran Khan
केन्द्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक रिपोर्ट दाखिल कर कहा है कि कोविड- 19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी तरह के समागम पर पाबंदी लगाने वाली डीडीएमए की अधिसूचना सभी धर्मों पर लागू होती है। हालांकि,रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है, या नहीं।
16 Apr 2021 03:45AM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। हफ्तेभर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लोग अब डरने लगे हैं।प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 15256 केस मिले हैं। जबकि 105 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं इस बीच राहत भरी खबर रही है कि 9,643 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।अब तक प्रदेश में 3 लाख 74 हजार 289 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
16 Apr 2021 03:12AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








