18 May 2026
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाया जा रहा 'सुशासन तिहार 2026' अभियान दूरस्थ वनांचल के ग्रामीणों के लिए नई उम्मीद और खुशियां लेकर आ रहा है। इसकी एक बेहद सुखद तस्वीर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ ग्राम पीडियाकोट निवासी श्री सोमरू राम पोडियाम का बरसों से लंबित आधार कार्ड सुशासन शिविर की तत्परता से महज एक ही दिन में बनकर तैयार हो गया। अबूझमाड़ : सुशासन शिविर में एक ही दिन।में बना आधार कार्ड
18 May 2026 01:07PM,by: Kriti Dwivedi
रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मणिकांत ध्रुव 19 से मोबाइल व बाइक बरामद हुई। वह बलौदाबाजार निवासी है और रायपुर में रहता है रैपिडो चलाने का काम करता है। रायपुर : पूर्व अध्यक्ष का मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार
18 May 2026 01:07PM,by: Kriti Dwivedi
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण बीजापुर जिले के मांझीगुड़ा निवासी श्री सोनसाय बाकड़े हैं, जिनके जीवन में इस योजना ने नई रोशनी और आर्थिक राहत लेकर आई है। कभी हर महीने भारी-भरकम बिजली बिल की चिंता से परेशान रहने वाले श्री बाकड़े आज सौर ऊर्जा के माध्यम से न केवल बिजली खर्च में बड़ी बचत कर रहे हैं, बल्कि निर्बाध बिजली सुविधा का लाभ भी उठा रहे हैं।
18 May 2026 12:05PM,by: Kriti Dwivedi
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत मटेनार में सुशासन तिहार के तहत 12 ग्राम पंचायतों का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की गई।
18 May 2026 12:05PM,by: Kriti Dwivedi
रायपुर में छत्तीसगढ़ शासकीय-अर्धशासकीय वाहन चालक संघ 16105 के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष तारा चंद साहू के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात की। बैठक में चालकों की समस्याओं, सुरक्षा, कार्य व्यवस्था और सुविधाओं पर चर्चा हुई। संघ ने बताया कि ड्राइवर शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों का शीघ्र समाधान जरूरी है। कलेक्टर ने समस्याएं ध्यान से सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संघ ने एक ईई द्वारा ड्राइवर से दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई पर आभार जताया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आगे भी सहयोग और नियमित संवाद बनाए रखने की मांग की। की अपील की
18 May 2026 10:55AM,by: Kriti Dwivedi
इंडियन नेशनल कांग्रेस 7, जंतर मंतर रोड पर अपने पुराने हेडक्वार्टर का मालिकाना हक पाने के लिए कानूनी कार्रवाई कर रही है। पार्टी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दी है, जिसमें ऐतिहासिक ब्रिटिश-युग के बंगले की सेल डीड को लागू करने की मांग की गई है। कोर्ट ने कांग्रेस के दावे के बारे में केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।
18 May 2026 10:38AM,by: Babuaa Desk
नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के परिणामस्वरूप द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है, और दोनों देश संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। रॉब जेटेन के साथ हुई वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा, कृषि और समुद्री सहयोग जैसे क्षेत्रों से संबंधित 17 महत्वपूर्ण निष्कर्षों की घोषणा करी।
18 May 2026 10:37AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








