18 May 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए होती हैं, धार्मिक आयोजनों के लिए नहीं। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की स्थिति में शिफ्ट सिस्टम अपनाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पहले लोगों को समझाएगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। योगी ने कानून व्यवस्था और जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। सड़क पर नमाज़ नहीं होगी: योगी
18 May 2026 02:42PM,by: Kriti Dwivedi
आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में आज “डेटा हार्मोनाइजेशन” विषय पर द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय आंकड़ों के संकलन, प्रबंधन और उपयोग में समन्वय स्थापित करते हुए उनकी गुणवत्ता, एकरूपता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना था।
18 May 2026 02:41PM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताते हुए कहा है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है। राज्य में वर्तमान में 3 करोड़ 28 लाख 68 हजार लीटर पेट्रोल तथा 7 करोड़ 75 लाख 71 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है। खाद्य विभाग के संचालक आज सभी ऑयल कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन पेट्रोल पंपों तक जहां स्टॉक की कमी की स्थिति बन रही हो वहां प्राथमिकता में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
18 May 2026 02:41PM,by: Kriti Dwivedi
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार जारी है। केंद्रीय उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय जांच दल विभिन्न जिलों में खनन क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रही है और अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई भी कर रहा है।
18 May 2026 02:41PM,by: Kriti Dwivedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी अपनाने की अपील को देशभर के व्यापारी और उद्योगपति आगे बढ़ा रहे हैं। 27 राज्यों के प्रतिनिधि भारतीय व्यापार महोत्सव और राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होकर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने पर चर्चा कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि कार्यक्रम में केवल स्वदेशी सामान ही प्रदर्शित हों ताकि भारत की छवि सुरक्षित रहे। सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत, निर्यात बढ़ाने, लॉजिस्टिक सुधार और ऊर्जा बचत जैसे मुद्दों पर रणनीति बनाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य मजबूत स्वदेशी अर्थव्यवस्था और 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात है पर जोर दिया गया। पीएम मोदी की स्वदेशी अपील को मिला उद्योग जगत का समर्थन
18 May 2026 01:33PM,by: Kriti Dwivedi
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार ने शपथ लेने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। सरकार ने महिलाओं के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है, जो 15 जून से लागू होगी। इसके साथ बुजुर्गों के लिए अलग कल्याण विभाग बनाने का निर्णय लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया है। सरकार ने अपने चुनावी वादों को लागू करने की शुरुआत करते हुए सामाजिक कल्याण योजनाओं पर जोर दिया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कई लाभ शामिल हैं। केरल सरकार का पहला फैसला: महिलाओं को फ्री बस यात्रा
18 May 2026 01:33PM,by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





