18 May 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के तहत प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभागीय अमला दिन-रात सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित कर रहा है। इसके लिए रात्रिकालीन गश्त, सघन निगरानी, औचक निरीक्षण और छापेमार कार्रवाई के साथ-साथ ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है।
18 May 2026 10:02AM,by: Kriti Dwivedi
वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक राकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति मिले। विधायक राकेश सेन ने बताया कि उनके बड़े भाई दिनेश सेन का 17/05/2026 की रात अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ। अंतिम यात्रा उनके निवास वैशाली नगर से शाम 4 बजे राम नगर मुक्तिधाम भिलाई के लिए निकलेगी। ओम शांति। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित है। भिलाई : विधायक राकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन
18 May 2026 10:02AM,by: Kriti Dwivedi
रायपुर में भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से रविवार सुबह मोबाइल लूट की घटना हुई। वे सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खास बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे के चलते शहर में हाई अलर्ट था, इसके बावजूद हुई वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकले धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट
18 May 2026 08:48AM,by: Kriti Dwivedi
पुलिस ने टीएमसी विधायक दिलीप मंडल के बेटे अर्घ्य मंडल और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बक्खाली-फ्रेजरगंज में हथियारों के साथ पकड़ा गया। उनके पास से दो पिस्तौल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। अर्घ्य मंडल पर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का भी आरोप है। विधायक खुद फिलहाल फरार हैं।
18 May 2026 08:12AM,by: Babuaa Desk
कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है। याचिका में उन्होंने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया था। यह मामला हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा की याचिका का विरोध किया था। अदालत ने सभी पक्षों के अधिकारों और दलीलों को खुला रखा है।
18 May 2026 08:03AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







