18 May 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा सरकार बनने के बाद अपना पहला जनता दरबार आयोजित किया। नए प्रशासन ने सत्ता में आने के पहले सप्ताह की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिनमें भ्रष्टाचार, गिरोहों और माफिया नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। सरकार ने सीमा सुरक्षा को और सख्त करने, महिलाओं के लिए राहत पहल शुरू करने और पश्चिम बंगाल भर में प्रशासनिक अनुशासन बहाल करने के प्रयासों की भी घोषणा करी।
18 May 2026 10:37AM,by: Babuaa Desk
जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों और बढ़ती लागत पर केंद्र सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। अब मिशन के फंड का इस्तेमाल दूसरे कामों में करने पर पैसा रोका जाएगा। केंद्र ने अस्वीकृत खर्चों की सूची 7 से बढ़ाकर 10 कर दी है। इसमें टेंडर प्रीमियम, ऑपरेशन-मेंटेनेंस और तय सीमा से ज्यादा पानी सप्लाई जैसे खर्च शामिल हैं। सरकार ने 67 हजार करोड़ रुपए की ओवरसाइज डीपीआर पर भी रोक लगा दी है। जांच एजेंसियों और सीएजी रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। उद्देश्य लागत घटाना और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर केंद्र सरकार सख्त
18 May 2026 10:37AM,by: Kriti Dwivedi
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले एक हजार से अधिक अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उपस्थित थे ।
18 May 2026 10:25AM,by: Kriti Dwivedi
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जशपुर जिले के किसान नाशपाती की खेती के माध्यम से उल्लेखनीय आय अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। प्राकृतिक रूप से अनुकूल जलवायु और उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन के कारण जशपुर आज राज्य के प्रमुख नाशपाती उत्पादक जिलों में शामिल हो चुका है।
18 May 2026 10:24AM,by: Kriti Dwivedi
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज कोंडागांव में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में सड़कों और पुलों के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों में तेजी लाते हुए दी गई समय-सीमा में काम पूरा करने को कहा। उन्होंने बरसात में सड़क संपर्क से कट जाने वाले गांवों के लिए बारहमासी सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए प्राथमिकता से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। कोंडागांव की कलेक्टर सुश्री नुपुर राशि पन्ना, वन मंडलाधिकारी श्रीमती दिव्या गौतम, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता भी श्री एम.एल. उरांव और श्री ज्ञानेश्वर कश्यप तथा अधीक्षण अभियंता श्री संजय सूर्यवंशी सहित तीनों जिलों के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता भी बैठक में मौजूद थे।
18 May 2026 10:24AM,by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







