20 Dec 2020
रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रथम रायपुर आगमन के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन सहित हर युग में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन का सबसे अच्छा उदाहरण छत्तीसगढ़ के किसानों का कंडेल नहर सत्याग्रह है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित इस शताब्दी समारोह को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
20 Dec 2020 12:33PM,by: Thaneshwar sahu
बीजापुर :जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में दाखिला हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि में वृद्धि की गयी है। जिसके तहत् कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए 29 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। वहीं कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु 31 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर डी समैया ने जिले के 5वीं तथा 8वीं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के पालकों से उक्त चयन परीक्षा हेतु अपने बच्चों का ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रतिपूरित कराये जाने का आग्रह किया है।
20 Dec 2020 12:08PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे शनिवार 19 दिसंबर को नगर पंचायत शिवरीनारायण मठ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं मठ के प्रमुख राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास भी उपस्थित थे। विदित हो कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को हर वर्ष शिवरीनारायण में श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी श्रद्धा भक्ति पूर्वक आयोजन किया गया। पूजा अर्चना के बाद शाम को बारात नगर भ्रमण के लिए निकाला गया।
20 Dec 2020 11:35AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने रविवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की। वे शांतिनिकेतन में रवींद्र भवन में अपनी दो दिवसीय पश्चिम बंगाल यात्रा के हिस्से के रूप में आए थे। शाह ने बीरभूम के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच, गृह मंत्री ने एक घंटे से अधिक समय तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा किया.
20 Dec 2020 11:35AM,by: Ashna Ali
अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए काम करने के बाद अब उन्हें हीरो के रोल मिलने लगे हैं। सोनू सूद ने बताया कि वर्ष 2020 ने उनके व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन, विशेषकर एक अभिनेता के तौर पर उनकी छवि को बदल कर रख दिया है। उन्होंने कहा, “अब मुझे हर तरह के रोल मिल रहे हैं। मुझे चार-पांच बेहतरीन पटकथाएं मिली हैं। आशा करता हूं कि यह एक नयी शुरुआत है और इसमें बहुत मजा आएगा।”
20 Dec 2020 08:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में शनिवार देर रात पूर्व पार्षद राजेश सिंह ठाकुर पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं के गुट ने पूर्व पार्षद और इनके बेटे पथराव किया और मिर्च का पाउडर उड़ेल दिया। इस घटना का विरोध करते हुए पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। रविवार की सुबह इस मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं ने हिरासत में लिया है। इस केस में पूछताछ और जांच की जा रही है।
20 Dec 2020 08:58AM,by: Imran Khan
धमतरी जिले के डंडेसरा इलाके में रविवार की सुबह हादसा हो गया। इस हादसे में रायपुर और महासमुंद के दो कारोबारियों की मौके पर ही मौत हो गई। कारोबारियों की कार पूरी रफ्तार में थी।कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। घटना स्थल पर पड़ी कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयावह रहा होगा। मृतकों के शव अंदर ही फंस गए थे। पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मिलकर इन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। ट्रक का ड्राइवर फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।
20 Dec 2020 08:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








