20 Dec 2020
हरियाणा में कंपनी के गोदाम से चुराए गए 38 आईफोन को कब्जे में लेकर अमेजन के गोदाम में काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीत पाल सिंह ने कहा कि अभियुक्त ने अपराध तब किया जब कोविड -19 के मद्देनजर संपर्क से बचने के लिए सुरक्षा जाँच को निलंबित कर दिया गया था।
20 Dec 2020 04:48AM,by: Ashna Ali
नए 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' प्रणाली के तहत खाद्यान्न और अन्य खाद्य पदार्थों का लाभ उठाने के लिए उपयोग नहीं किए जाने पर तीन महीने के बाद राशन कार्ड रद्द हो सकते हैं, यह दावा फर्जी है, IB PIB Fact Check ने स्पष्ट किया कि केंद्र ने ऐसा कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। अब तक नौ राज्यों ने पीडीएस में सुधारों को सफलतापूर्वक पूरा किया है और 'वन नेशन वन राशन सिस्टम' को लागू किया है। तीन महीने तक इस्तेमाल न करने पर राशन कार्ड रद्द हो जाएगा?
20 Dec 2020 04:48AM,by: Ashna Ali
सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के आरक्षण पर अहम व्यवस्था देते हुए कहा है कि अगर कोई आरक्षित वर्ग की महिला सामान्य वर्ग के लिए तय कटआफ अंक से ज्यादा लाती है तो उसे सामान्य वर्ग में जाने का हक है। यानी वह महिला उम्मीदवार सामान्य वर्ग में गिनी जाएगी उसे आरक्षित वर्ग में नहीं गिना जाएगा। शीर्ष अदालत ने फैसले में कहा कि ओपन (सामान्य) कैटेगरी सभी के लिए है उसमें आरक्षित वर्ग के लोग भी आते हैं और ओपेन कैटेगरी में सिर्फ मेरिट ही आधार होता है।
20 Dec 2020 04:41AM,by: Thaneshwar sahu
महासमुंद : तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा द्वारा अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले दो लोगों पर कार्यवाही की गई है। इनके पास से लगभग 49 कट्टा अवैध धान बरामद हुआ। मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना की कार्यवाही की गयी। की गई कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सर्वश्री देवेंद्र नेताम और सूरज बछोर मौजूद थे।
20 Dec 2020 04:41AM,by: Thaneshwar sahu
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेता सरदार वीएम सिंह ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश के बीच ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर कहा कि ट्रैक्टरों पर रोक के बारे में रविवार सुबह 11 बजे प्रशासन के साथ बैठक होगी। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो दोनों तरफ़ की सड़क को ब्लॉक कर दिया जाएगा। किसान आंदोलन: ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर प्रशासन को चेतावनी
20 Dec 2020 04:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





