20 Dec 2020
रायपुर : राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रायपुर के गास मेमोरियल सेंटर में शुरू हुई, बैठक के पहले दिन के दो सत्रों की बैठक में मोदी सरकार पर आरोप लगाया गया है कि तीन कृषि कानून किसानों के हितों की रक्षा करने के लिये नहीं बल्कि कार्पोरेट को लाभ पहुंचाने के लिये बनाया है सरकार कृषि और कृषि उपज के वाणिज्य और व्यापार का निजीकरण कर रही है, बैठक में मोदी सरकार पर लगातार झूठ बोलकर तीन कानूनों पर किसानों और जनता गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि किसान हमेशा से अपनी उपज पूरे देश में कहीं भी बेचने के लिये हमेशा से आजाद रहे हैं तीन कानून बनाकर मोदी सरकार ने मंडी में ही उपज की खरीदी करने की व्यापारियों की बंदिश को हटा दिया है अब व्यापारी बिना लाईसेंस और बिना टैक्स दिये पूरे देश में कहीं से भी उपज खरीदने के लिये आजाद हो गये हैं, मोदी सरकार ने सरकारी मंडियों के सामने निजी मंडियों को खड़ा करके सरकारी मंडियों को तबाह करने का काम किया है,
20 Dec 2020 08:57AM,by: Thaneshwar sahu
नेपाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अचानक मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। ऊर्जा मंत्री बारसमन पुन के अनुसार मंत्री समूह ने राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से संसद को भंग करने की सिफारिश की है। नेपाल के संविधान में सदन को भंग करने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में विपक्ष ओली सरकार के इस फैसले के खिलाफ अदालत दरवाजा खटखटा सकता है।
20 Dec 2020 08:57AM,by: Thaneshwar sahu
लखनऊ : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के बीच में शनिवार को इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने यहां बनने वाली मस्जिद का डिजाइन जारी कर दिया। यहां पर मस्जिद का निर्माण कार्य 26 जनवरी से शुरू कराने की योजना भी तैयार की गई है। अयोध्या : मस्जिद तथा हॉस्पिटल का डिजाइन जारी
20 Dec 2020 08:57AM,by: Thaneshwar sahu
दरअसल, धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद की डिजाइन को लेकर शनिवार को हुई बैठक में फाउंडेशन के सभी सदस्यों के साथ आर्किटेक्ट भी शामिल हुए थे। जो लोग बैठक में शामिल नहीं हो सके उन्हें वर्चुअल तरीके से जोड़ा गया। बैठक में मस्जिद निर्माण, अस्पताल, रिसर्च सेंटर, कम्युनिटी किचन और म्यूजियम आदि की डिजाइन पर भी मुहर लगी।
20 Dec 2020 04:48AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो विधानसभा चुनाव 2021 के प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं, रविवार को बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां वह रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद मीडिया से बातचीत करेंगे। मंत्री का बीरभूम में श्यामबती से मिलने का भी कार्यक्रम है, जहां वह राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन एक बाउल गायक के परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे।
20 Dec 2020 04:48AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








