20 Dec 2020

Generic placeholder image

प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीलतहर जैसी स्थिति है। यहां तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।राजधानी में भी पारा चार से पांच डिग्री तक गिर चुका है। रात ही नहीं, दिन में भी अब ठंडी हवा चलने लगी है।इस सीजन में पहली बार दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिन राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ेगी। प्रदेश में कुछ जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।कहीं-कहीं पर पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम है। तापमान में तोड़ी सी और गिरावट आने पर राज्य में शीतलहर चलने की घोषणा की जा सकती है। अभी कुछ तकनीकी मापदंडों के पूरा नहीं होने के कारण शीतलहर की घोषणा नहीं की जा रही है, लेकिन स्थिति कमोबेश वैसी ही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान यदि सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक की कमी है या फिर तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाए और वह सामान्य से तीन - चार डिग्री कम हो तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है।12 प्रदेश में अभी अंबिकापुर में 6.8 और पेंड्रारोड में 8.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां तापमान सामान्य से दो और एक डिग्री कम है। दुर्ग में पारा 10 डिग्री है। लेकिन यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। माना एयरपोर्ट में 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। इन शहरों में तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आने पर शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। लाभांडी में शुक्रवार की रात का तापमान 10.2 डिग्री रहा।लालपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने पहले ही 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री गिरावट की संभावना जताई थी।

20 Dec 2020 04:40AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 1368 नए संक्रमित मिले हैं, जिसमें रायपुर जिले के 164 नए केस शामिल हैं। पिछले चौबीस घंटे में राजधानी समेत प्रदेश में 9 मौतें हुई हैं। रायपुर जिले को छोड़कर छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या इस हफ्ते अठारह हजार के बीच आ गई है। पिछले तीन महीने में सक्रिय मरीजों की संख्या में इस तरह की गिरावट पहली बार देखी जा रही है। रिकवरी रेट यानी मरीजों के ठीक होने की दर भी अब 95 फीसदी के पास पहुंच रहा है। पिछले सात दिन में रिकवरी रेट बढ़कर 92 प्रतिशत के पार हो चुकी है। 31 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक कोरोना जांच हो चुकी है। इसके अनुपात में पॉजिटिव मरीज साढ़े आठ प्रतिशत ही रहे हैं। हेल्थ विभाग 31 दिसंबर तक एक्टिव सर्विलांस के तहत कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए सप्ताह में दो दिन सर्वे भी कर रहा है। जांच और इलाज के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों को वैक्सीनेशन की तैयारियों के साथ संदिग्धों के सर्वे में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

20 Dec 2020 04:40AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दरअसल खुद को बॉलीवुड की स्ट्रगलर अभिनेत्री बताने वाली एक युवती ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन ने साल 2013 के 5 सितंबर को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में उनके साथ बलात्कार किया था।इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके 45 दिन बाद उस युवती ने इस कथित घटना की शिकायत मुंबई के एक मेट्रोपोलिटन कोर्ट में की, लेकिन इसके 9 दिन बाद ही उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली और यह मामला बंद हो गया, हेमंत सोरेन उस दौरान भी झारखंड के मुख्यमंत्री थे। अब उस युवती का 8 दिसंबर, 2020 का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बांद्रा मुंबई पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए इसकी फिर से जांच कराने की मांग की है। मुंबई पुलिस के डीसी (जोन- 9) अभिषेकवा त्रिमुखे ने शिकायती मेल की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा है कि पुलिस इसकी जांच कर रही है और हम बातों को वेरिफाई कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने उस वायरल पत्र को आधार बनाकर महाराष्ट्र के डीजीपी से जवाब तलब किया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस संबंधित ट्वीट्स भी किए हैं। हेमंत सोरेन पर क्या है मामला

20 Dec 2020 04:31AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने अब तक के सियासी करियर की सबसे बड़ी उलझन में फंस गए हैं। मुंबई की एक युवती द्वारा उनपर लगाए गए बलात्कार के कथित आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनसे इस्तीफ़े की मांग की है। बीजेपी ने इन आरोपों की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है। बीजेपी ने कहा है कि यह जांच इसलिए जरूरी है, क्योंकि देश के राजनीतिक इतिहास की यह पहली घटना है, जब किसी मौजूदा मुख्यमंत्री पर बलात्कार के आरोप लगे हों। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि बीजेपी 'डर्टी पॉलिटिक्स' कर रही है। इस बीच झारखंड हाईकोर्ट में दायर कराई गई एक जनहित याचिका (पीआईएल)में बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और दूसरे नेताओं पर झारखंड में सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

20 Dec 2020 04:31AM,
by: Imran Khan