21 Jul 2021
देशभर में इस्लाम धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे हैं. इसी बीच राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत और पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाईयां देकर एक दूसरे के साथ खुशियां बंटी. इस दौरान दोनों देश के जवान कोविड-19 नियमों का पालन करते नजर आए.
21 Jul 2021 11:19AM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिया है। एक बार फिर से जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। वहीं अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर: फिर दिखा सतवारी में ड्रोन, इलाके में मचा हड़कंप
21 Jul 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले भारत काउंटी इलेवन के खिलाफ तीन दिन का वॉर्म अप मैच खेल रहा है। बीते मंगलवार को खेले गए मैच में विराट कोहली और आजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी रही। इसे लेकर टीम की चिंता बढ़ने लगा है। जानकारी अनुसार विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे चोटिल होने की वजह से मैच में नहीं खेल पाए है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा तीन दिवसीय प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच से आराम करने की सलाह दिया गया है। विराट कोहली और आजिंक्य रहाणे चोटिल, नहीं ले पाएं मैच में हिस्सा
21 Jul 2021 09:30AM,by: Anurag patel
साल 2020 में आई अरशद वारसी, बरुण सोबती और रिधि डोगरा की वेब सीरीज 'असुर' ने हर किसी को सन्न करके रख दिया था। सीरीज इतनी जबरदस्त और सस्पेंस से भरी हुई थी कि पहले सीजन के बाद से ही फैंस दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। सस्पेंस थ्रिलर वाली इस सीरीज में एक लड़के के बदले की कहानी को माइथोलॉजी से जोड़कर दिखाया गया है। हाल ही में सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हुई है और अब इस सीजन की कास्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है।
21 Jul 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर इंटरनेट पर काफी बज है। फिल्म की रिलीज, कास्ट और शूटिंग लोकेशंस को लेकर भी आए दिन खबरें आती रहती हैं। हालांकि अभी तक सलमान खान या उनकी टीम की ओर से फिल्म को लेकर किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया गया था। सलमान ने अपने फैंस को जबरदस्त खबर दी है।
21 Jul 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
बड़े स्तर पर हैकिंग और जासूसी के आरोप लगने के बाद पेगासस स्पायवेयर एक बार फिर विवादों में है. इस बीच फ्रांस ने पेगासस स्पायवेयर हैंकिंग केस पर जांच के लिए कमिटी बना दी है. दरअसल, फ्रांस की संस्था Forbidden Stories और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मिलकर खुलासा किया है कि इजरायली कंपनी NSO के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए दुनिया भर की सरकारें पत्रकारों, कानूनविदों, नेताओं और यहां तक कि नेताओं के रिश्तेदारों की जासूसी करा रही हैं. इस जांच को 'पेगासस प्रोजेक्ट' नाम दिया गया है. निगरानी वाली लिस्ट में 50 हजार लोगों के नाम हैं. जो पहली लिस्ट पत्रकारों की निकली है जिसमें 40 भारतीय नाम हैं. फ्रांस ने शुरू की पेगासस जासूसी मामले की जांच
21 Jul 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



