21 Jul 2021
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद लोगों के लगा था कि हाईकमान के फैसले से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी खत्म हो जाएगी. लेकिन सिद्धू के प्रति अमरिंदर सिंह की नाराजगी अभी भी कायम हैं. यही वजह है कि उन्होंने पार्टी की कमान मिलने के बाद ही कहा कि सिद्धू से वे तब तक नहीं मिलेंगे जब तक कि वे अपने अपमानजनक ट्वीट के लिए माफी नहीं मांग लेते हैं. वहीं उनके मीडिया सलाकर ने भी पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में यही बातें कहीं.
21 Jul 2021 07:10AM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार की तरफ से संसद में एक लिखित जवाब में बताया गया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान किसी की भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। इसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के इस बयान पर ट्वीट कर निशाना साधा और व्यंग्य करते हुए ट्वीट किया कि 'सिर्फ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी। संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी-तब भी थी, आज भी है।' अब राहुल के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। खास बात यह है कि उन्होंने हिंदी या अंग्रेजी नहीं बल्कि इटेलियन भाषा में ट्वीट कर राहुल पर निशाना साधा है।
21 Jul 2021 07:10AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बुधवार यानी आज राष्ट्रीय स्तर पर शहीद दिवस मनाएगी। टीएमसी के गठन के बाद से हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन कोरोना के चलते पिछले साल तृणमूल ने शहीद दिवस को सांकेतिक तौर पर मनाया गया था। इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जमीन तैयार करने की कोशिश मानी जा रही है। पश्चिम बंगाल : आज शहीद दिवस मनाएगी टीएमसी
21 Jul 2021 07:00AM,by: Vikash Kumar
देश के तीन राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सबसे ज्यादा तीव्रता राजस्थान के बीकानेर में रही. सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर राजस्थान के बीकानेर में भूकंप आया. यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई. बीकानेर के साथ ही मेघालय में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यहां रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई. वहीं सुबह 4:57 बजे लद्दाख में स्थित लेह में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. राहत की बात ये रही कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. देश के तीन राज्यों में भूकंप के झटके
21 Jul 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंगना रनौत ने इसे लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "मैं इसलिए ही मूवी इंडस्ट्री को गटर कहती हूं, हर वो चीज़ जो चमकती हो ज़रूरी नहीं कि वो सोना ही हो। मैं अपने अगले प्रोडक्शन 'टीकू वेड्स शेरू' के जरिए बॉलीवुड में व्यापत गंदगी को एक्सपोज़ करूंगी। हमें इस क्रिएटिव इंडस्ट्री में एक सख्त वैल्यू सिस्टम और एक चाबुक चाहिए।" बता दें कि कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है।
21 Jul 2021 06:36AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





