22 Dec 2020
कर्नाटक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं मार्च और अप्रैल के बीच नहीं होंगी। कुमार ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए SSLC और PUC II बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। कर्नाटक भर में स्कूलों ने COVID-19 को बंद कर दिया है।
22 Dec 2020 01:22PM,by: Ashna Ali
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एएमयू के तमाम विभागों की बिल्डिंग को सजाया गया है। यह बिल्डिंग ही नहीं, इनसे शिक्षा का इतिहास जुड़ा है। प्रधानमंत्री अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि मतभेदों के कारण पिछली सदी में काफी समय बर्बाद हुआ है। अब और समय नष्ट किए बिना नए भारत के निर्माण के लिए मतभेदों को किनारे किया जाए क्योंकि सियासत और सत्ता से बड़ा समाज होता है और पालिटिक्स के बाहर भी समाज निर्माण का स्पेस खाली है। देश के युवा इस अवसर का उपयोग करें।
22 Dec 2020 01:22PM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने आज बड़ा बयान दिया है। आज मंत्री रमेश वेबीनार में शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि कई सीबीएसई स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इसलिए ऑनलाइन परीक्षाएं संभव नहीं हैं। इसके साथ ही एक सवाल का जवाब देते उन्होंने कहा कि 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के फरवरी तक नहीं की जाएगी। फिलहाल अभी परीक्षाओं के तारीखों का एलान नहीं हुआ है।
22 Dec 2020 12:50PM,by: Thaneshwar sahu
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी सरकार के कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ किसानों के प्रदर्शन को जानबूझकर बदनाम करने करने का आरोप लगाया है। सिंघवी ने कहा कि सरकार किसानों के प्रदर्शन को शाहीन बाग़ की तरह ट्रीट कर रही है। अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा है, शाहीन बाग़ और किसानों के आंदोलन में कुछ चीज़ें एक सी हैं। जब प्रदर्शनकारी मौजूद नहीं हैं या वे वहां से निकलने का रास्ता दे रहे हैं तब भी एक ख़ास सड़क को बंद करके रखा गया है। चिल्ला बॉर्डर को बंद करने का कोई मतलब नहीं है। क्या किसानों के आंदोलन को जानबूझकर बदनाम करने की यह साज़िश है? उधर कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। रणदीप ने अपने ट्वीट में लिखा है। 'सूट- बूट वाले फकीर की आँखें कब खुलेंगी? मोदी जी, आप इतिहास के सबसे क्रूर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। आपकी सरकार के हाथ अन्नदाताओं के ख़ून से सने हैं. ज़रा भी नैतिकता बची है तो तीनों काले क़ानून वापस लीजिए।
22 Dec 2020 12:22PM,by: Imran Khan
ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से खबरदार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए रूप के बाद पूरी दुनिया में खौफ का आलम है। एसओपी के तहत 25 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से जिला निगरानी अधिकारी संपर्क करेंगे और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सतर्क रहने की सलाह के साथ सेल्फ मॉनिटरिंग के लिए भी कहेंगे।
22 Dec 2020 12:09PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






