23 Sep 2022

Generic placeholder image

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  की ओर से दो अक्टूबर के दिन तमिलनाडु के 51 स्थानों पर जुलूस निकाले जाने का रास्ता साफ हो गया है। मद्रास हाई कोर्ट के गुरुवार संघ के पदाधिकारियों की ओर से दायर एक रिट याचिकाओं के एक बैच की सुनवाई करते हुए कुछ शर्तों के साथ जुलूस निकालने को अनुमति दे दी है। मिडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट पुलिस को 28 सितंबर से पहले जुलूस के लिए रूट तय करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़ी शर्तों के साथ अनुमति देने का निर्देश दिया है। याचिका में राज्य के कई जिलों में संघ की वर्दी पहनकर मार्च निकालने की अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह इस मामले में विस्तृत आदेश बाद में देगी।

23 Sep 2022 01:32AM,
by: Imran Khan