ओलंपियन सुशील कुमार दिल्ली की मंडोली जेल में रखा जाएगा. इससे पहले ओलंपिक चैंपियन सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 4 दिनों की पुलिस रिमांड के बाद एक बार फिर दिल्ली के रोहिणी अदालत में पेश किया. अदालत में दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर सुशील कुमार की 3 दिन की पुलिस रिमांड मांगी.
03 Jun 2021 07:13AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रथम वर्ष के सभी छात्रों को द्वितीय वर्ष में पदोन्नत किया जाएगा. यूपी विश्वविद्यालयों में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों का मूल्यांकन उनकी डिग्री प्राप्त करने से पहले एक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. ये सिफारिशें छात्रों को बढ़ावा देने के तौर तरीकों पर काम करने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा की गई हैं. उन विश्वविद्यालयों के लिए जहां वार्षिक योजना के तहत यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं, समिति ने सभी प्रथम वर्ष के छात्रों को द्वितीय वर्ष में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है.
03 Jun 2021 06:47AM,by: Vikash Kumar
एक ओर देश में वैक्सीन की कमी के चलते लोग टीकाकरण में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र व राज्य सरकारों के बीच आरोप का सिलसिला जारी है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि मई में राज्यों को 7.9 करोड़ खुराक दी गईं, लेकिन इनमें से 5.8 करोड़ ही लग पाई हैं।
03 Jun 2021 06:01AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने पर्वतारोही नैना सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी, ट्वीट के माध्यम से कहा - छत्तीसगढ़ की गौरव, बस्तर की बेटी पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। मैं नैना के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। नैना ने अपने दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से यह कर दिखाया है।
03 Jun 2021 06:01AM,by: Vikash Kumar
हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत फिर से बिगड़ने पर उसे वापस पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है. राम रहीम को पेट मे दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया है. गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया.
03 Jun 2021 05:19AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






