दिल्ली हाई कोर्ट में आज एक अजीब वाक्या सामने आया जब कोर्ट को एक वकील को झिड़कना पड़ा। जिसकी वजह से कोर्ट की कार्रवाई थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ। दरअसल, मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही थी, सुनवाई को दौरान कोई शख्स बीच-बीच में जूही चावला की फिल्मों के गाने लगातार गुनगुना रह था, जिसकी वजह से कोर्ट की कार्यवाही बाधित होने लगी। इसके बाद कोर्ट ने उस शख्स की आवाज बंद करने (म्यूट) करने का आदेश दिया और कार्रवाई आगे बढ़ी। बाद में कोर्ट ने आदेश दिया कि गाना गाक कोर्ट की कार्वाई बाधित करने वाले शख्स की पहचान की जाए और उसके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया जाए।
03 Jun 2021 01:48AM,by: Vikash Kumar
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य की बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है. नीतीश सरकार ने अब लड़कियों को राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में आरक्षण देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए आरक्षित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे छात्राओं की संख्या और बढ़ेगी. मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद राज्य के सभी मेडिकल और इंजिनियरिंग कॉलेजों में 33 प्रतिशत छात्राओं को आरक्षण मिल सकेगा.
03 Jun 2021 01:33AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ समेत सीमावर्ती राज्यों में फैले लाल आतंक पर पुलिस के साथ-साथ कोरोना संक्रमण के कारण तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को 8 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम के चीफ गद्दाम मधुकर उर्फ सोबराय को गिरफ्तार किया है। माओवादी का बड़ा खुलासा - नक्सली कोरोना संक्रमण के गिरफ्त में
03 Jun 2021 12:46AM,by: Vikash Kumar
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा मॉडल ब्लड बैंक में लैब तकनीशियन, लैब सहायक तथा फॉर्मासिस्ट के संविदा पदों पर चयनित और प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा मॉडल ब्लड बैंक में डॉटा प्रबंधक के पद के लिए कौशल परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों की भी सूची मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी की गई है। इन सूचियों को रायपुर मेडिकल कॉलेज के सूचना पटल और वेबसाइट www.ptjnmcraipur.in पर देखा जा सकता है।
02 Jun 2021 04:35PM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी. एस. एल्मा ने कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम के लिए जिले में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है। वर्तमान परिस्थितियों में संक्रमण की दर में कमी होने के बाद भी सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर युक्तियुक्त प्रतिबंध निरंतर जारी रखना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दण्ड प्रकिया सहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतरू प्रतिबंधित रहेगी।
02 Jun 2021 04:35PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 1,792 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 40 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 3,244 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
02 Jun 2021 03:55PM,by: Vikash Kumar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व संसद सदस्य (राज्यसभा) भूपेंद्र यादव ने प. बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद हुई आगजनी, पथराव, महिलाओं से दुष्कर्म, हत्याओं और पलायन की घटनाओं को लोकतंत्र के लिए एक बड़ा ख़तरा बताते हुए कहा है कि प. बंगाल में हुईं ये घटनाएँ उस नरसंहार व पलायन की त्रासदी की याद दिलाती हैं, जो विभाजन के समय पश्चिम में पंजाब और पूर्व में बंगाल ने भोगी थी। श्री यादव ने कहा कि प. बंगाल में सांप्रदायिक तुष्टिकरण का जो नारा चुनाव के दौरान वहाँ की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने दिया था, चुनाव के बाद की हिंसा में उसका ही प्रकटीकरण हुआ। श्री यादव बुधवार को ‘देश के साथ एक संवाद’ कार्यक्रम के तहत प. बंगाल के मौज़ूदा राजनीतिक परिदृश्य पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
02 Jun 2021 03:32PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





