केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्र ने पेंशन नियमों में संशोधन किया है। इसके मुताबिक अब खुफिया या सुरक्षा से संबंधित संगठनों से रिटायर्ड अधिकारी बिना इजाजत कोई भी चीज प्रकाशित नहीं कर सकते हैं। ऐसा किए जाने पर उनकी पेंशन रोक दी जाएगी। .
02 Jun 2021 08:24AM,by: Vikash Kumar
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर स्वास्थ्य संबंधी हिंसा के खिलाफ एक प्रभावी और कड़ी कार्रवाई को मंजूरी देने का अनुरोध किया है. मालूम हो कि असम के होजई जिले में सोमवार को लोगों के एक समूह द्वारा एक डॉक्टर पर हमला किया गया था, जिसमें एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी थी
02 Jun 2021 07:51AM,by: Vikash Kumar
भारत की महिला और पुरुष टीम 2 जून को इंग्लैंड के मुश्किल दौरे के लिए रवाना होगी। महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को कहा कि भारतीय पुरुष टीम के साथ यात्रा करने से अनुभवहीन महिला टीम के खिलाडि़यों को फायदा मिलेगा। इंग्लैंड के खिलाफ 16 जून से शुरू होने वाले इकलौते टेस्ट मैच से पहले इस फॉर्मेट की चुनौतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
02 Jun 2021 07:50AM,by: Imran Khan
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अगले साल अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मिडीया रिपोर्ट के मुताबिक बाबर आजम अगले साल अपनी कजन के साथ अगले साल शादी कर सकते हैं। बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी तीनों प्रारूपों में कर रहे हैं साथ ही वो इस टीम के लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मौजूदा दौर में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार बाबर आजम को साल 2019 में सरफराज अहमद की जगह पाकिस्तान की वनडे व टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।
02 Jun 2021 07:50AM,by: Imran Khan
मंत्रालय जा रही दो बसों की आपस में भिड़ंत हो गयी। हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बसें नया रायपुर जा रही थी, तभी बसों की आपस में टक्कर हो गयी। इस घटना में कई कर्मचारियों को चोटें भी आयी है।
02 Jun 2021 07:30AM,by: Vikash Kumar
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इसी साल भारत में आइसीसी टी20 विश्व का आयोजन करना है। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इसके आयोजन को लेकर बोर्ड ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। 29 मई को हुई बीसीसीआई की स्पेशल जेनलर मीटिंग में इसपर कोई फैसला नहीं लिया जा सका। इस साल अक्टूबर - नवंबर में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार 1 जून को हुई बोर्ड मीटिंग के बाद भारत से इस बारे में 28 जून तक फैसला लेने की कहा है।
02 Jun 2021 07:09AM,by: Imran Khan
भारतीय टीम अब तक सबसे मुश्किल और रोमांचक दौरे के लिए इंग्लैंड रवाना होने वाली है। बुधवार 2 जून को टीम इंडिया लगभग चार महीने लंबे दौरे के लिए चार्टर प्लेन से मुंबई से निकलेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों से खासी उम्मीद है क्योंकि इंग्लैंड तेज गेंदबाजों का बोलबाला होता है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास इस दौरे पर पूर्व दिग्गज कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।
02 Jun 2021 07:09AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







