टूलकिट मामले पर राजनीतिक के बीच दिल्ली पुलिस ने टि्वटर को नोटिस भेजा। जिसपर दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने टूलकिट मामले की तफ्तीश को लेकर टि्वटर से कई जानकारी मांगी। स्पेशल सेल ने पूछा है कि टूलकिट मामले को लेकर किए गए कई पोस्ट में आपने लिखा था। 'मैनिपुलेटेड मीडिया', तो इस मामले पर आपके पास क्या जानकारी या सबूत है, कृपया हमारे साथ भी साझा करें।
25 May 2021 01:30AM,by: Vikash Kumar
जशपुर जिले के में कोविड अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में आग लगने की सूचना मिल आ रही है। जानकारी के अनुसार प्लांट के कंट्रोल यूनिट में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी है। प्लान्ट से धुआं निकलते देख वहाँ भर्ती मरीजो में अफरा तफरी मच गई । हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की पहुंच चुकी है। फिलहाल हालात सामान्य है। जशपुर : कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगी आग
24 May 2021 04:38PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 4,209 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 60 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 8,685 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
24 May 2021 03:56PM,by: Vikash Kumar
सागर पहलवान की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील पहलवान को छह दिन की रिमांड पर लिया है। यह मामला अब क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गया है। इसलिए रिमांड पर पूछताछ भी क्राइम ब्रांच के जरिए की जाएगी। पुलिस सुशील से न केवल हत्याकांड को लेकर बल्कि फरारी के दौरान मदद करने वालों को लेकर भी जांच करेगी। इसके अलावा वारदात में सुशील के साथ मौजूद रहे उसके साथियों की भी तलाश करेगी।
24 May 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मिनी लॉकडाउन की पाबंदियों को लगभग खत्म कर दिया है। अब मंगलवार से चंडीगढ़ के सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि सुबह 9 बजे से तीन बजे के बीच दुकानें खुली रखने की अनुमति होगी। इसके अलावा रोजाना शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू और शनिवार व रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।
24 May 2021 03:12PM,by: Vikash Kumar
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कोरोना संक्रमण काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और सहायिकाओं की कोराना से मृत्यु हुई है, उनके स्वत्वों का तत्काल भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को समय पर पेंशन भुगतान होना चाहिए। इसके लिए अधिकारी पेंशनधारियों के वेलीडिटी और आईडी कार्ड को समयसीमा में अपडेट कराएं। श्रीमती भेंड़िया ने विभागीय कार्यों की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न लाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
24 May 2021 02:35PM,by: Vikash Kumar
यूपी सरकार ने शिक्षा विभाग में शिक्षकों के मृतक के परिजनों को सहायक अध्यापक और कनिष्ठ लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का फैसला किया है। अभी तक विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर ही अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान था। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से हाल ही में पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित होने से जान गवाने वाले परिषदीय शिक्षकों और कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को बड़ा लाभ होगा।
24 May 2021 02:13PM,by: Vikash Kumar
जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक में बिलासपुर जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित गांवों में 12 करोड़ 21 लाख रूपए के 113 कार्यों की स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से की।
24 May 2021 02:13PM,by: Vikash Kumar
CGPSC परीक्षा प्रक्रिया एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। सीजीपीएससी ने राज्य अभियंत्रिकी सेवा परीक्षा साल 2020, जो इस साल 15 जनवरी 2021 को ली गई थी, उसके परिणाम बिना मॉडल आंसर जारी किए प्रकाशित कर दिए गए हैं। CGPSC ने इसके लिए परीक्षार्थियों से शुल्क लेकर दावा आपत्ति मंगाई थी, छात्र संसोधित मॉडल आंसर का इंतज़ार भी कर रहे थे, लेकिन 2 दिनों पहले CGPSC ने बिना मॉडल आंसर जारी किए ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
24 May 2021 01:46PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







