अन्य

Generic placeholder image

तमिलनाडु के कुड्डालोर समेत तीन शहरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को 'रूट मार्च' निकाला गया। वहीं, दक्षिणपंथी संगठन के इस कदम के विरोध में विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) ने लोगों के बीच 'मनुस्मृति' की प्रतियां वितरित कीं। कुड्डालोर, कल्लाकुरिचि और पेराम्बलूर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच इस मार्च में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पूरी वर्दी (सफेद शर्ट और खाकी पैंट) में हिस्सा लिया। आरएसएस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि संत वल्लालर (1823 से 1874) की 200वीं जयंती, महात्मा गांधी की 153वीं जयंती और आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में यह मार्च निकाला गया। मार्च के बाद सार्वजनिक सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं, सीके के संस्थापक अध्यक्ष थोल तिरुमावालावन ने यहां मनुस्मृति की प्रतियां वितरित कीं। साथ ही कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु में 'मनुस्मृति' के चुनिंदा हिस्से की एक लाख प्रतियां वितरित की हैं।

07 Nov 2022 01:16AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने की स्थिति में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के वादे को ‘‘चुनावी हथकंडा'' करार देते हुए कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि सत्ताधारी दल सिर्फ चुनाव से पहले ही ऐसे मुद्दों को उठाता है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यूसीसी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी आम सहमति पर पहुंचने की प्रक्रिया का समर्थन करेगी और यह आम सहमति काफी हद तक दिखाई दे रही है. उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी लोगों को बेवकूफ बनाने के उद्देश्य से दिये गये बयानों का समर्थन नहीं करेगी. सिंघवी की कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी नड्डा के उस बयान के कुछ घंटे बाद आई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यदि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो यूसीसी लागू करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी.

07 Nov 2022 01:16AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (6 नवंबर) को कटाक्ष किया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आकर्षण’ के कारण गुजरात में मोरबी पुल टूट गया? कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद बेंगलुरु की अपनी पहली यात्रा पर आए खरगे (80) ने प्रधानमंत्री मोदी पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार, बढ़ती महंगाई, रुपये के गिरते स्तर के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया.।मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘मोदी एक छोटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित छोटी से छोटी घटना का भी श्रेय लेते हैं. वह गुजरात में मोरबी पुल के दो करोड़ रुपये के मरम्मत कार्य का श्रेय लेना चाहते थे. मुझे नहीं पता, कहीं उनका (मोदी का) ‘आकर्षण’ तो नहीं था कि पुल उद्घाटन के पांच दिनों के भीतर ही टूट गया जिसमें 138 लोगों की मौत हो गई.’’

07 Nov 2022 01:15AM,
by: Imran Khan