अन्य

Generic placeholder image

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ़ करते हुए कहा कि वह अद्भुत हैं और उन्हें खेलते देखना बेहद दिलचस्प होता है. जब भी वो इस तरह के फॉर्म में होते हैं और उनका बैट चलता है तो लगता है कि सारा शो उनके नाम है. भारत ने रविवार को खेले गए एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया और सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. सेमी फ़ाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. द्रविड़ ने कहा, '' वह अद्भुत खेलते हैं. इसलिए वह अभी नंबर वन टी20 खिलाड़ी हैं.'' इस T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में सबसे ज्यादा रन (225) बनाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं. विराट कोहली का स्कोर उनसे ज्यादा (246) है. सूर्य कुमार का स्ट्राइक रेट 193.96 है. द्रविड़ ने कहा, ''इस तरह के स्ट्राइक रेट के साथ बने रहना आसान नहीं है. लेकिन अगर आप यह सोचेंगे कि उनके इस तूफानी बल्लेबाजी में कोई मेथड नहीं है तो आप गलत हैं." उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि वह काफी मेहनती हैं.'' हेड कोच ने सूर्य कुमार यादव की फिटनेस की भी तारीफ़ की. सूर्यकुमार यादव को खेलते देखना अद्भुत है: द्रविड़

07 Nov 2022 01:15AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

अब इसके कई कारण गिनाए सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सूरत नगरपालिका चुनाव में 27 सीटों पर जीत के बाद पार्टी के हौसले बुलंद हैं। वह विधानसभा चुनाव के जरिए भी सियासी विस्तार की तैयारी कर रही है। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले ही केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आक्रामक रूप से प्रचार करते नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में केजरीवाल ने दावा भी किया है कि उन्हें गुजरात छोड़ने का ऑफर दिया गया था, जिसके बदले में जेल में बंद मंत्री सतेंद्र जैन को छोड़ने और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियो को राहत देने की बात कही थी। गुजरात में क्यों आक्रामक हैं केजरीवाल

06 Nov 2022 09:27AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसके साथ ही राज्य में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया गया। पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने को एक कमेटी गठित की थी। इस बार भाजपा ने अपने इस घोषणापत्र में आधी आबादी (महिलाओं) पर खास फोकस करते हुए उन्हें नकदी से लेकर आरक्षण तक 11 बड़े वादों से लुभाने की कोशिश की है। भाजपा अध्यक्ष ने सरकारी नौकरियों में हिमाचल की महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही नड्डा ने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल मिलेगी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। भाजपा का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।

06 Nov 2022 08:53AM,
by: Imran Khan