यूएन के परमाणु प्रमुख ने चेताया है कि यूक्रेन में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने हालात स्थिर करने व एटमी हादसे से बचाव के लिए विशेषज्ञों को जल्द से जल्द परिसर का दौरा करने की अनुमति देने के लिए रूस-यूक्रेन से अनुरोध किया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रासी ने कहा कि दक्षिणपूर्वी शहर एनरहोदर में जपोरिज्जिया संयंत्र में स्थिति हर दिन खतरनाक हो रही है।
04 Aug 2022 12:46AM,by: Imran Khan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, अब तक भारत में 23.08 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) देश भर में डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करके लोगों के जीवन को बदल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे मजबूती दिलाने में एबीडीएम की प्रगति की सराहना की।
04 Aug 2022 12:45AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर में बिटक्वाइन के जरिये की जा रही आतंकी फंडिंग भंडाफोड़ करते हुए राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को बारामुला, कुपवाड़ा व पुंछ में सात ठिकानों पर छापा मारा। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में डिजिटल उपकरणों, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई श्रीनगर में काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस स्टेशन में यूएपीए के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर की गई है। जब्त साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी।
04 Aug 2022 12:45AM,by: Imran Khan
इस सदी में देश में मानसून के दौरान तापमान बढ़ चुका है। 2001 तक जून से सितंबर तक औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता था, लेकिन 2021 तक यह 28.4 डिग्री सेल्सियस औसत हो चुका है। केंद्र सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी, हालांकि यह भी बताया कि बीते दो वर्षों में तेज गर्मी की वजह से मौतों का आंकड़ा घटा है। जलवायु परिवर्तन : मानसून के महीने हुए ज्यादा गर्म, मौतें घटीं
04 Aug 2022 12:45AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








