सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी के भाव गिरे हैं। सोना-चांदी पहले से और सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 201 रुपये सस्ता होकर 50477 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 333 रुपये लुढ़ककर 55230 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।
21 Jul 2022 01:05AM,by: Imran Khan
शेयर बाजार में बंपर उछाल के चलते कई स्टॉक्स आज 52 हफ्ते के उच्च पर पहुंच गए। इनमें अडानी ग्रुप के दो शेयर तो ऑल टाइम हाई को छू लिए। वहीं आईटीसी, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्श, टीवीएस मोटर्स ने 52 हफ्ते का नया उच्च बनाया है। बता दें शेयर बाजार आज दोपहर 1:40 पर सेंसेक्स 754.34 अंक या 1.38% की बढ़त के साथ 55,521.96 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज यानी निफ्टी भी 214 अंकों की तेजी के साथ 16,554.85 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। NSE में आज दोपहर ONGC के शेयरों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिली थी। वहीं अगर बात करें BSE की तो यहां TECHM के शेयर सबसे अधिक 3.54% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं रिलायंस के शेयरों को भी आज पंख लगे हैं।
21 Jul 2022 01:05AM,by: Imran Khan
रोजमर्रा इस्तेमाल के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी इमामी लिमिटेड ने अब देश के अलग-अलग राज्यों के मसाला मार्केट में कदम रख दिया है। इमामी की सब्सिडरी इमामी एग्रोटेक लिमिटेड ने देशभर में मसाला ब्रांड ‘मंत्रा’ को उतारने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक मंत्रा मसाले अलग-अलग तरह के पैक में उपलब्ध होंगे, जिसमें 8 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक की रेंज के पैकेट है। यह मसाले 5 रुपये से लेकर 110 रुपये की रेंज में मिलेंगे।
21 Jul 2022 01:04AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







