अन्य

Generic placeholder image

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इंदिरानगर निवासी मोहम्मद रेहान, लखीमपुर खीरी निवासी आतिफ खान, खुर्रमनगर निवासी मोहम्मद लुकमान व सीतापुर निवासी नोमान को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, ये चारों खुर्रमनगर थाना इंदिरानगर में रहते हैं. इनमें लुकमान व नोमान दोनों सगे भाई हैं और एक ही मोहल्ले में रहते थे.।।। गौरतलब है कि 13 जुलाई को लुलु मॉल के अंदर बिना अनुमति के 8 युवकों का नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इनमें से 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लुलु मॉल में नमाज अदा करने वाले चारों युवक मुस्लिम है और इन्होंने गुट बनाकर लुलु मॉल के अंदर नमाज पढ़ी थी. लखनऊ का लुलु मॉल उद्घाटन के पहले से ही चर्चा में आ गया था. इसकी खासियत, तस्वीरें, मालिक का नाम, लुलु का मतलब, ये सभी चीजें गूगल पर सर्च की जाने लगीं.

20 Jul 2022 01:18AM,
by: Imran Khan