प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को फ़ोन पर वैश्विक ऊर्जा, खाद्य बाज़ार और द्विपक्षीय संबंध को लेकर बात की है. पीएम मोदी ने कृषि उत्पाद, उर्वरक और फार्मा उत्पाद को लेकर भी बात की है. पीएम मोदी तीन दिन पहले ही जी-7 समिट से लौटकर आए हैं. जर्मनी में हुए जी-7 समिट में सदस्य देशों ने पुतिन पर जमकर निशाना साधा था. ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने तो पुतिन की माचो छवि का मखौल भी उड़ाया था. भारत उन दोनों गुटों में शामिल है, जिसे रूस अपना विरोधी मानता है और अमेरिका अपना विरोधी. क्वॉड में भारत है और रूस इसे पसंद नहीं करता है जबकि ब्रिक्स में भारत है और इसे अमेरिका पसंद नहीं करता है. पिछले साल दिसबंर महीने में पुतिन भारत वार्षिक समिट में आए थे. इस बातचीत में दोनों नेताओं ने वर्षिक समिट में हुए समझौते कितने लागू हुए, इसकी भी समीक्षा की. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ''दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर ज़ोर दिया. ख़ास कर फार्मा, कृषि और उर्वरक को लेकर बात हुई. इसके अलावा अंतराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा और खाद्य बाज़ार की स्थिति पर भी चर्चा हुई. यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने भारत का रुख़ दोहराया है कि संवाद के ज़रिए इसका समाधान तलाशना चाहिए.''
01 Jul 2022 01:46PM,by: Imran Khan
भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री व वन औषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा परिवारवादी नहीं एक विचारधारा वाली पार्टी है। कार्यकर्ता ही इसकी ताकत हैं। वह प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चंपारण में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
01 Jul 2022 09:51AM,by: Imran Khan
कंगाली की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान 19 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के बदले गिलगित और बाल्तिस्टान के इलाकों को चीन के हवाले करने की फिराक में है। अपनी बदहाल आर्थिक हालत को सुधारने के लिए पाकिस्तान यह कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार खत्म हो रहा है। बड़ी बैंक भी उसे कर्ज देने से मुंह मोड़ रही हैं। ऐसे में संभावना है कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (POK) के इलाकों को भी चीन को सौंप सकता है।
01 Jul 2022 09:51AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









