अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने पाकिस्तान का दिवसीय दौरा पूरा कर लिया है. पाकिस्तान में एक तरफ जहां वेंडी शरमन के दौरे की चर्चा है, वहीं दौरे से ठीक पहले दिए उनके एक बयान को लेकर नाराज़गी भी जताई जा रही है. पाकिस्तान दौरे से पहले वेंडी शरमन पांच और छह अक्टूबर को भारत के दौरे पर थीं. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया था. वेंडी शरमन ने अपने दौरे के दूसरे दिन मुंबई में कहा, "हम अमेरिका और पाकिस्तान के बीच व्यापक संबंध नहीं देखते हैं और भारत और पाकिस्तान को जोड़कर देखने के पुराने दिनों में लौटने का हमारा कोई इरादा नहीं है. हम उस तरफ़ नहीं जा रहे हैं." जबकि इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ व्यापक और दूरदर्शी संबंध चाहता है जो केवल अफ़ग़ानिस्तान के मसले तक ही सीमित ना हों. जबकि वेंडी शरमन ने ज़ोर दिया था कि अफ़ग़ानिस्तान उनकी मुख्य चिंता है. उन्होंने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान में क्या चल रहा है ये हमें जानने की ज़रूरत है. तालिबान को लेकर हमारी सोच एक होनी चाहिए. हमें सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की ज़रूरत है जिसमें भारत भी शामिल है. इसलिए मैं विदेश मंत्री एंटी ब्लिंकन की बातचीत को जारी रखते हुए कुछ बहुत विशिष्ट बातचीत करने जा रही हूं." अमेरिका की किस बात को लेकर पाकिस्तान में है नाराज़गी
10 Oct 2021 01:29AM,by: Imran Khan
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं. कोसी क्षेत्र समेत पूरे बिहार में इनका प्रभाव है.ये खुद दो बार सांसद रह चुके हैं. इनकी पत्नी रंजीत कुमार भी सांसद रही हैं. वो जबरदस्त बोलती हैं. पप्पू यादव पटना में बाढ़ और कोरोना काल में जनसेवा की वजह से खूब लोकप्रिय हुए थे. जब सांसद थे तब दिल्ली में इनके आवास पर बिहार से इलाज कराने जाने वाले लोगों के लिए खास व्यवस्था किया जाता था. तब खूब दुआएं मिलती थी. पप्पू यादव को दुआंए तो खूब मिलती है लेकिन वोट नहीं मिल रहा है.
09 Oct 2021 10:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







