अन्य

Generic placeholder image

आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है.टीम के सुपरस्टार विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है. शुक्रवार 1 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से ठीक एक दिन पहले विंडीज दिग्गज ने ये फैसला किया है. गेल ने लगातार बायो-बबल में रहने के कारण हो रही थकान को इस फैसले की वजह बताया है. पंजाब किंग्स ने गेल की ओर से बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी. गेल ने पंजाब के लिए इस सीजन में 10 मैच खेले थे. फिलहाल, पंजाब की ओर से ये साफ नहीं किया गया है कि क्या वे गेल के बदलाव के तौर पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में जोड़ेंगे या नहीं.

01 Oct 2021 01:07AM,
by: Imran Khan