गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर एक ओर जहां राजधानी रायपुर दुल्हन की तरह सज रही है. तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी कमर कस ली है. रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने गणेश उत्सव पर मेगा प्लान तैयार किया है. कोविड गाइडलाइन हटने के बाद इस साल बड़ी संख्या में सड़क किनारे पंडाल बनाए गए हैं. ऐसे में शाम के वक्त जाम की स्थिति निर्मित न हो इसलिए पहली बार रायपुर यातायात पुलिस जाम वाली सड़कों को वन वे बनाने की तैयारी कर रहा है. रायपुर में गणेशोत्सव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर
31 Aug 2022 12:58AM,by: Imran Khan
दो सरकारी कंपनी जल्द ही विनिवेश किया जा सकता है। केन्द्र की मोदी सरकार इसके लिए फास्ट-ट्रैक पर काम कर रही है। दरअसल, केंद्र अगले कुछ महीनों में बीईएमएल और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्ट्रैटेजिक विनिवेश के लिए रुचि की अभिव्यक्ति ( आमंत्रित कर सकता है। दोनों कंपनियों की लैंड और नाॅन-कोर एसेट का विलय अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
31 Aug 2022 12:58AM,by: Imran Khan
राजधानी रायपुर में 20 अगस्त से वन विभाग में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं. आज उनके प्रदर्शन का 11 वां दिन है और छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार तीजा पर्व भी आज है. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के इस प्रदर्शन में लगभग 15 महिलाएं तीजा पर्व का निर्जला उपवास रहकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं. कुछ महिलाएं भूख हड़ताल पर भी बैठी हुई हैं.इस प्रदर्शन के दौरान खास बात यह भी देखने को मिली की महिलाओं के अलावा एक पुरुष ने भी आज उपवास रहकर प्रदर्शन में अपनी भूमिका निभाई है. हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री तीजा पर्व में उन्हें तोहफा के रूप में नियमितीकरण का उपहार दें.।।। आज प्रदेश में तीजा का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है. राजधानी के प्रदर्शन स्थल बूढ़ा तालाब में वन विभाग में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीते 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. आज तीजा का पर्व होने के कारण 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर महिलाएं इस व्रत को पूरा करने मे लगी हुई है. महिलाओं के साथ ही एक पुरुष भी आज तीजा पर्व का उपवास रखकर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुखिया से विनती करते नजर आए। रायपुर में हड़ताल के साथ तीजा पर्व, पुरुष ने भी रखा व्रत
30 Aug 2022 02:14PM,by: Imran Khan
कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिंग में अपनी टोपी फेंकने के बारे में सवालों के जवाब में, शशि थरूर ने कहा कि "लोग जैसा चाहें अनुमान लगाने के लिए स्वतंत्र हैं"। उन्होंने कहा, "मैंने अपने लेख में सिर्फ इतना लिखा है कि चुनाव पार्टी के लिए अच्छी बात है..इसके अलावा, मैंने कोई घोषणा नहीं की है।" कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। लोग अटकलें लगाने के लिए स्वतंत्र हैं : थरूर
30 Aug 2022 02:05PM,by: Babuaa Desk
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति को वंशवाद की बीमारी से मुक्त करके शुद्ध किया है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति को 'पारिवारिक पालने' से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की राष्ट्रवादी इच्छाशक्ति ने देश की सुरक्षा, गरिमा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की है।
30 Aug 2022 02:03PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







