तिल्दा नेवरा से दिलीप रिझवानी की रिपोर्ट टीकाकरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन मंगलवार को तिल्दा पहुंचे जहा पर सर्व प्रथम उन्होंने अम्बेडकर भवन में चल रहे कोविड सेंटर का अवलोकन कर वह भर्ती मरीजों से मिल कर उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तत्पश्चात सांस्कृतिक भवन में बन रहे ऑक्सीजन युक्त 30 बिस्तर कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया अंत में वे टीकाकरण केंद्र में पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। और प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। । -।कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने टीकाकरण केंद्र में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार लोगो को टीका लगाने के निर्देश दिए।टीकाकरण केंद्र में लोगो को मास्क पहन कर आने तथा दो गज की दूरी बनाये रखने की बात कही।टीकाकरण केंद्र में अनावश्यक भीड़ न हो इस बात का ध्यान रखें।कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सुरक्षा सहित अन्य गतिविधियों पर पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो की सूची के अनुसार सचिव को मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए बुलाने के निर्देश दिए गए है ।उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित उम्र का कोई भी व्यक्ति न छुटे।कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। रायपुर जिले में तिल्दा के वार्ड क्रमांक 18, में टीकाकरण किया जा रहा है यहाँ पर 4 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें अंत्योदय राशन कार्डधारियों, बीपीएल राशन कार्डधारियों, एपीएल के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्गों के अलग-अलग काउंटर है टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवा टीकाकरण केंद्रों पर सुबह * से ही पहुंच रहे है । टीका लगवाने के बाद अधिकांश युवाओं ने फील गुड किया और खुद टीका लगवाने के बाद वो दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते दिखाई दिए। आम जन से आग्रह किया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।।डॉ.एस भारतीदासन के साथ रायपुर एस डी ऍम जिला चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद थे टीकाकरण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरिक्षण…
12 May 2021 04:37AM,by: निखिल वाधवा
तिल्दा नेवरा से दिलीप रिझवानी की रिपोर्ट जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने बताया की लगातार 1 हफ्ते से आकस्मिक वर्षा एवं तेज आंधी तूफान होने के कारण ग्राम लखना, सुंगेरा, मे लगभग 100 से अधिक किसानों का लगभग 200 से 250 एकड़ तक की ग्रीस्म कालीन धान की फसल तेज वर्षा आंधी तूफान होने के कारण अत्यधिक खराब हो गई है ऊपर से कोरोना काल होने के कारण किसानों की दयनीय स्थिति है, ऊपर से खाद के दामो मे बदोतरी से किसानो की कमर टूट गई है । उन्होने बताया की तिल्दा विकास ख्नंड मे 5000 एकड़ मे ग्रीष्मकालीन धान की खेती की गई है I पहले से, करोना महामारी के लाकडाउन के चलते सब्जिओ का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है और मंडी बंद होने से किसान अपनी फसल औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर है, किसान नेता राजू शर्मा ने उद्यानिकी विभाग के जिलाधिकारी, कृषि विभाग के उपसंचालक कश्यप जी से चर्चा की व कलेक्टर को पत्र लिखकर तहसीलदार, आर आई पटवारी, ग्राम सेवक ,कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से किसानों के खेत का नुकसानी का जायजा लेकर राज्य शासन को उनकी फसल का क्षति के संबंध में जानकारी तत्काल प्रेषित करे , फल सब्जी ग्रीष्मकालीन धान आम बगीचे की नुकसान की वजह से , अन्य प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत राज्य शासन धारा 6 4 के तहत किसानों को मुआवजा देने की मांग की है, और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, व कृषि मंत्री माननीय रवीन्द्र चौबे को भी प्रेषित की है I
12 May 2021 04:14AM,by: निखिल वाधवा
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर अब ढलान पर है। राज्य में संक्रमण की दर में कमी आयी है साथ ही कोविड से मृत्यु की संख्या भी कम हुई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और निर्देशन पर राज्य के अस्पतालों में आक्सीजन और बिस्तरों की उपलब्धता भी बढ़ी है साथ ही प्रदेश में अब हर वर्ग का टीकाकरण भी तेजी से जारी है।
11 May 2021 04:06PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर. कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में 10 मई को रिकॉर्ड 64 हजार 809 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या में सैंपलों की जांच है। 10 मई को दुर्ग संभाग के पांच जिलों में 9993, रायपुर संभाग के पांच जिलों में 12 हजार 125, बिलासपुर संभाग के छह जिलों में 17 हजार 049, सरगुजा संभाग के पांच जिलों में 14 हजार 418 तथा बस्तर संभाग के सात जिलों में 11 हजार 494 सैंपलों की जांच की गई है।
11 May 2021 03:39PM,by: Thaneshwar sahu
राजधानी रायपुर में लॉकडाउन में लोगो के भीड़भाड़ कम देखकर सरोना इलाके में एक निजी एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश की गई। यह पूरी घटना ATM में स्थित CCTV में रिकॉर्ड हो गई। जिसमे एक अज्ञात नकाबपोश लुटेरा एटीएम मशीन खोलकर पैसे निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस डीडी नगर थाना पुलिस में अज्ञात नकाबपोश लुटेरे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
11 May 2021 03:07PM,by: Babuaa Desk
देश का मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं आंधी दर्ज की जा रही है। लगातार बदल रहे मौसम के चलते गर्मी से राहत मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी बीते दिन ठंडी हवा के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। आज सुबह से रायपुर में बादलों की लुका-छिपी जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला सुबह से ही राजधानी में दर्ज किया जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों को जारी हुआ अलर्ट
11 May 2021 11:42AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राजधानी रायपुर में कोरोना से जंग में मेयर की वालिंटियर्स टीम मोर्चा संभाली हुई है। मेयर के 100 वालिंटियर अस्पताल पहुंचने का इंतजार किए बिना संदिग्ध मरीजों के घर पहुंच रही है और जरुरी सुविधा मुहैया करा रहे है। दिल्ली और मुंबई के तर्ज पर यह टीम लोगों को सर्दी-खांसी, बुखार होने पर कोरोना प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक दवा और एहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। इसके साथ कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार जागरूक कर रही है। यह टीम अब तक राजधानी के 9 हजार घरों में दस्तक देकर कोरोना मरीजों के साथ साथ जरुरतमंदो को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा चुके है।
11 May 2021 11:30AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






