दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज सैमसंग की ओर से 3 अगस्त को अपने पिछले मॉडल की तुलना में कम कीमत पर फोल्डेबल स्क्रीन के साथ अपना गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 (Galaxy z flip 3) क्लैमशेल फोन लॉन्च किए जाने की संभावना है। गिज्मोचाइना के रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 999 डॉलर (लगभग 73,543 रुपए) या 1,099 डॉलर (लगभग 80905 रुपए) की शुरूआती कीमत के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।हालिया रिपोर्ट्स में गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 के डिजाइन का पता चला है लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
07 May 2021 09:57AM,by: Imran Khan
भारतीय रेलवे इन दिनों अपने आप को आधुनिक बनाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। पटरियों को तेज गति के लिए मजबूत करने के साथ ही ताकतवर इंजन भी बनाने का काम लगातार जारी है। इस बीच भारतीय रेलवे ने अपने बेड़े में 12000 हॉर्स पावर के 100 वें डब्लूएजी 12बी इंजन को शामिल कर लिया। रेलवे के बेड़े में शामिल होने वाला यह 12000एचपी डबल्यूएजी 12बी का 100वां इंजन है। इसका नाम लोको को डब्लूएजी 12बी दिया गया है।
07 May 2021 09:26AM,by: Imran Khan
बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे कथित धर्मगुरु आसाराम बापू की तबियत कोरोना संक्रमित होने के बाद बिगड़ गई है। जोधपुर में एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराने के बाद उन्हें अब वेंटिलेटर पर भेज दिया गया है। बता दें कि आसाराम बापू, 16 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल गए थे, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU)में भेज दिया गया था।
07 May 2021 07:45AM,by: Imran Khan
देश में कोरोना से एक बार फिर 4 लाख से ऊपर नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,14,188 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 3,915 लोगों की मौत हो गई है।इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 3,31,507 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। इसी के साथ अब देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,14,92,598 हो गई है जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 2,34,083 पहुंच गया है।इसके अलावा एक्टिव मामलों की संख्या 36,45,164 हो गई है जबकि 1,76,12,351 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं बात करें वैक्सीनेशन की तो अब तक 16,49,73,058 लोगों को वैक्सीन लग चुका है।
07 May 2021 07:22AM,by: Imran Khan
पंचायत चुनाव से पहले देश भर में और ख़ासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी किसान आंदोलन चल रहा था और इस दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण और उसकी वजह से आम जनता को हुई परेशानियां भी चर्चा में थीं। ऐसा माना जा रहा था कि इन दोनों मुद्दों का चुनाव में ख़ासा असर होगा। किसान आंदोलन का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखा भी जब राष्ट्रीय लोकदल ने कई ज़िलों में बेहतरनी प्रदर्शन किया। हालांकि बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला इसे नहीं मानते और कहते हैं कि मुज़फ़्फ़रनगर जैसे किसानों के गढ़ में भारतीय किसान यूनियन के ज़िला अध्यक्ष चुनाव हार गए। किसान आंदोलन का असर
07 May 2021 07:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









