Jerome Fernandez

Generic placeholder image

दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा और गीदम नगर में शहरी क्षेत्रों में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कंट्रोल करने के लिए दंतेवाड़ा पुलिस ने एक चलित बस गीदम और दंतेवाड़ा के लिए शुरू की। उद्घाटन के मौके पर दंतेवाड़ा कि विधायक देवती कर्मा दंतेवाड़ा सीटी कोतवाली में पहुँचकर उद्घाटन के वक्त बस की स्टेरिंग पर बैठकर बस को स्टार्ट किया। फिर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि बस 24 घण्टे दोनों थानाक्षेत्रों में सेवा देने के लिए तैयार रहेंगी। और लोग चलते फिरते भी एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। अगर इस तरह से चलित बस को सफलता मिली तो आने वाले दिनों में जिले के सभी थानों मेबस सेवा शुरू की जाएगी।

08 Jan 2021 05:52PM,
by: Jerome Fernandez