मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हरेली त्योहार के अवसर पर राजधानी के नवागांव गौठान में गौ माता और कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की। उन्होंने गौ माता को गेंहू आटा की बनी लोंदी भी खिलाई। इस लोंदी में जड़ी बूटी और नमक रहता है जिससे पशुओं में बरसात के समय होने वाले मौसमी बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की साथ ही गौठान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। श्री बघेल ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक श्री धनेन्द्र साहू जनप्रतिनिधि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने नवागांव गौठान में मनाया हरेली त्यौहार
18 Jul 2023 02:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री बघेल ने निवास परिसर में आयोजित हरेली तिहार केे दौरान मेजर थैलेसिमिया पीड़ित 9 साल के मयंक गोस्वामी के इलाज के लिए उनके परिजनों को 20 लाख रूपए का चेक सौंपा। गोस्वामी परिवार ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे मयंक के इलाज में बड़ी मदद मिलेगी। मयंक आज अपने पिता रवि गोस्वामी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मयंक से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके पिता से आगे के इलाज के बारे में पूछा। दरअसल पिछले दिनों रायपुर के गुढ़ियारी में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रवि गोस्वामी ने अपने बेटे के इलाज के लिए सहायता मांगी थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मयंक की हालात जानकर तत्काल इलाज के लिए जरूरी राशि की व्यवस्था का भरोसा दिलाया था, जिस पर गोस्वामी परिवार को इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 18 लाख रूपए की मदद दी जा चुकी है।
18 Jul 2023 02:36AM,by: Tikendra Sinha
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 18 जुलाई को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आज बच्चों को स्वर्ण प्राशन
18 Jul 2023 02:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली पर्व के उपलक्ष्य में आज नवागांव में रीपा, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। रीपा केंद्र में उत्पादित वस्तुओ की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा टेमरी रीपा में सेवागुड़ी एप्लीकेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही श्री गणेशा, अडानी फाउंडेशन, अल्डुरा विगोर कंपनियों के साथ रीपा का अनुबंध किया गया और रीपा कैटलॉग का विमोचन भी किया गया।
18 Jul 2023 02:35AM,by: Tikendra Sinha
हरेली छत्तीसगढ़ी समृद्धि का उत्सव है। आज से तीन साल पहले इसी दिन से हमने गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी। खेती किसानी से जुड़ी हमारी योजनाओं से प्रदेश में समृद्धि आई है और पूरे प्रदेश में लोग बहुत उल्लास के साथ हरेली पर्व मना रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के नवागांव में आयोजित हरेली के कार्यक्रम में कही। इस मौके पर उन्होंने नवागांव में रीपा की स्वीकृति, सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए और दर्री तरिया सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बारिश अच्छी हुई है। अब रोपा लगना आरंभ हो जाएगा। इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है। हम 20 क्विंटल प्रति एकड़ किसानों का धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमने किसी को नुकसान नहीं होने दिया है। संकट की घड़ी में सबको राशन भिजवाया। किसान और व्यापारी सब संतुष्ट रहे।
18 Jul 2023 02:35AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल हैं व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
17 Jul 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के ग्राम पंचायत नवागांव में हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने गेड़ी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का भी वितरण किया. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को वितरित किया खेल सामग्री
17 Jul 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
राजनांदगांव जिले के छुरिया में बोईरडीह स्थित एक पुल में दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवाओं की मौत पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। हादसे में श्री हितेश चौरे, श्री दिलीप गोड़, श्री शिव नेताम और श्री मोमेन कुंजाम की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल तिलक मंडावा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उचित इलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।
17 Jul 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









