Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हरेली तिहार का ऐसा उत्साह पहली बार देखने को मिला जब गेड़ी चढ़ने को लोग इस कदर आतुर हो उठे की तिहार के एक दिन पहले ही सी मार्ट और संजीवनी से पूरी की पूरी गेड़ी देखते ही देखते गायब हो गए। पंचायत और वन विभाग द्वारा गेड़ी निर्माण करवा कर आम जनों के लिए उचित मूल्य में गेड़ी सी मार्ट और संजीवनी में बेची जा रही थी। जिसका प्रतिसाद देखने को मिला कि हाथों हाथ सारे गेड़ी की बिक्री हो गई और आउट ऑफ स्टॉक हो गई । विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गेड़ी को लेकर लोगों में इतना उत्साह देखने को मिलेगा। अब अगली बार हम दोगुने मात्रा में गेड़ी का निर्माण करेंगे, ताकि कोई भी स्टोर से निराश होकर ना लौटे सभी के हाथ में गेड़ी हो और वे धूमधाम से अपने पहिली तिहार हरेली मना सकें। सी मार्ट और संजीवनी में हाथों हाथ बिकी गेड़ी: हुई आउट ऑफ स्टॉक

17 Jul 2023 12:40PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभंकर बछरू को लाँच किया। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के गाने पर बछरू की शानदार एंट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली कार्यक्रम के दौरान बछरू को लाँच किया गया, जहां मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने बछरू के साथ सेल्फी ली। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के गानों को भी लोगों ने खूब सराहा और इस गाने पर थिरकते बछरू का अंदाज भी लोगों को पसंद आया। 36 नंबर की जर्सी और गले में सोहई की माला पहना बछरू छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की पहचान बनने के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया संस्कृति को भी प्रदर्शित कर रहा है।  मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभंकर बछरू को किया लाँच

17 Jul 2023 12:26PM,
by: Tikendra Sinha