मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मोहला-मानपुर-चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक से आए गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने कल हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विभिन्न सामाजिक तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने मानपुर में गोंडवाना भवन और आस्था के केंद्र रायताल देव देवकोंडाई के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के विषय मे ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने गोंड समाज द्वारा की गयी मांगों पर सहमति प्रदान की। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों से बारिश और खेती किसानी का हाल भी जाना और सभी को हरेली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर गोंड समाज मानपुर ब्लॉक के अध्यक्ष श्री दिनेश उसेंडी, श्री भानुराम तुलावी, श्री मंगुराम, श्री चिमन सहवालको, श्री बारसाय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
17 Jul 2023 05:37AM,by: Tikendra Sinha
लोक संस्कृति से जुड़े छत्तीसगढ़ के पहला तिहार हरेली को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाली कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं। हरेली में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गेड़ी का आनंद लेते हैं। लोगों के लिए इस बार यह दोगुनी खुशी की बात है की हरेली के दिन से ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की भी शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लोग बडे़ उत्साह से भाग लेते हैं। खासकर गांवों में इसका अलग ही रौनक देखने को मिलता है। छत्तीसगढ़ के पहली तिहार से पारंपरिक खेलों की भी शुरूआत
17 Jul 2023 02:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम उनके निवास कार्यालय में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में निर्धारित एजेंडे के अनुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित संशोधन प्रस्तावों और अन्य शासी परिषद द्वारा अनुमोदन किया गया। जिसमें योजनांतर्गत जिला स्तरीय समितियों को अंतरित 63 करोड़ 77 लाख रुपये का कार्याेत्तर अनुमोदन और राजीव युवा मितान क्लब के नियमावली में संशोधन हेतु कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित 05 प्रस्ताव का अनुमोदन शामिल है।
17 Jul 2023 02:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों की छत्तीसगढ़ में वनों के सरंक्षण-संवर्धन सहित वनवासियों के उत्थान हेतु समन्वित होकर कार्य करने के लिए विशेष जोर दिया। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर उपस्थित थे।
17 Jul 2023 02:31AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








