Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने कोरबा को प्रदेश में आदर्श जिले के रूप में पहचान दिलाने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुँचाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। बहुमूल्य खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। यहां हर क्षेत्र में कार्य करने की संभावनाएं असीम है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी नई ऊर्जा व सोच के साथ जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए काम करें। 
    
समीक्षा बैठक में कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार के विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, रामपुर के विधायक श्री फूलसिंह राठिया, कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम और श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के सीईओ श्री संबित मिश्रा और नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जिले में शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी, खाद-बीज भण्डारण की स्थिति, मौसमी बीमारियों से बचाव की तैयारी, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी के फील्ड में जाने से विभागीय अमला कार्य करने के प्रति सचेत होती है। इससे अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। फील्ड में सक्रियता से कार्यों में गति आएगी और समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
    
श्री साव ने शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय रहते स्कूल भवनों की साफ-सफाई, नव प्रवेशित बच्चों की जानकारी सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कराना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का उचित संचालन एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को प्रभावी उपाय अपनाने के लिए कहा जिससे डेंगू, मलेरिया, पीलिया एवं जलजनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने खाद और बीज भंडारण की स्थिति की जानकारी लेकर सभी समितियों से किसानों को मांग अनुसार उन्नत बीज और खाद उपलब्ध कराने को कहा। 

21 Jun 2024 12:56PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

शरारत मेरे हिस्से में नहीं आई लेकिन बच्चों को शरारत जरूर करनी चाहिए। साथ ही अपने सपने पूरे करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके लिए यह मायने नहीं रहता कि आप गांव के स्कूल से पढ़ रहे हैं या शहर के स्कूल से। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां धमतरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मिशन अव्वल, मेधावी विद्यार्थी  सम्मान समारोह में बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए यह बातें कहीं। कुरुद से आई वेदिका देवांगन, कक्षा दसवीं की छात्रा ने मुख्यमंत्री श्री साय से पूछा कि जैसे सारे बच्चे स्कूल लाइफ में शरारती होते हैं। वैसे ही आप भी शरारती थे क्या।

21 Jun 2024 12:56PM,
by: Tikendra Sinha