मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय जागरूकता के लिए काम कर रहे एनजीओ 'समर्पित' की "वित्तीय शिक्षा पुस्तिका" का विमोचन किया।
समर्पित संस्था के समन्वयक श्री पुन्नीलाल खैरवार ने बताया की उनकी संस्था आम लोगों में वित्तीय जागरूकता लाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि डिजिटल लेनदेन में लोग सावधानी बरतें और बैंकिंग फ्रॉड से बच सके।
उन्होंने बताया की उनका यह कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत, महिला समूहों और किसानों के बीच वर्कशॉप आयोजित कर चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर समर्पित संस्था के अध्यक्ष सह निर्देशक डाॅ. संदीप शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने "वित्तीय शिक्षा पुस्तिका" का किया विमोचन
21 Jun 2024 10:27AM, by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज सुबह जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। जिला स्तरीय आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े विशेष रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगा किया।
योगाभ्यास के अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ने यहॉ योगाभ्यास किया है इसी प्रकार दुनिया के सभी देशों में योग दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि विश्व मंच पर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है और उन्होंने लोगों को स्वस्थ्य रहने के साथ-साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वस्थ मन से ही स्वस्थ तन का विकास होता है। हमें स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा। कृषि मंत्री नेताम ने कोरिया में किया योगाभ्यास
21 Jun 2024 08:47AM, by: Tikendra Sinha
प्रदेश के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग के मामले में आज हमारा देश शुरू से ही विश्व गुरू रहा है। योग से शारीरिक एवं मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि आप सभी योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करें और स्वस्थ रहे-मस्त रहें। गौरतलब है कि स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, महापौर नगर निगम श्री विजय देवांगन, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू सहित कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वैष्णव और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
21 Jun 2024 08:05AM,by: Tikendra Sinha
दशवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिला मुख्यालय कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने योगासन के सभी आसन, कपालभारती, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प आदि का अभ्यास कराया। जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय, जनपद पंचायत स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया।
21 Jun 2024 08:04AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









