दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जांजगीर जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
21 Jun 2024 08:02AM,by: Tikendra Sinha
राज्यपाल ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है। योग के माध्यम से देश-विदेश के योगी एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दे रहे हैं। यह उद्गार राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर राजभवन में आयोजित योग शिविर में व्यक्त किया। राजभवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल हुए शामिल
21 Jun 2024 08:02AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जो उत्साह आज यहां पर नजर आ रहा है, वैसा ही उत्साह प्रदेश के सभी जिले, ब्लाक और गांवों में भी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
21 Jun 2024 07:56AM, by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल बलरामपुर के खेल मैदान में सामूहिक योग का प्रदर्शन किया गया। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिदिन योग करने का दिया संदेश : पैंकरा
21 Jun 2024 07:56AM,by: Tikendra Sinha
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर मे हजारों लोगों के बीच योग किया। गडकरी ने कहा मंत्री ,एमएलए, एमपी ,सभी विषयों पर भाषण देते हैं, लेकिन व्यक्तिगत जीवन पर कितना अनुकरण करते हैं, यह लोगों के मन में एक भ्रम रहता है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं कितने भी बिजी शेड्यूल में रोज सुबह 2 घंटा योग करता हूं। नितिन गडकरी ने नागपुर में हजारों लोगों के साथ योग किया
21 Jun 2024 06:24AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अगर NDA सरकार नई संसद भवन में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीरें नहीं लगाती है, तो हम 26 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बाबा साहब और महात्मा गांधी के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उनके महत्व को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
21 Jun 2024 06:24AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









