अधिकारियों ने उत्तराखंड के धराली से 115 परिवारों को स्थायी रूप से दूसरी जगह बसाने का काम तेज़ कर दिया है। यह कदम पिछले साल अगस्त में आई अचानक बाढ़ के महीनों बाद उठाया गया है, जिसने इस इलाके को तबाह कर दिया था, इसके कुछ हिस्सों को 15 से 20 मीटर मलबे के नीचे दबा दिया था और कई लोगों को लापता कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भटवारी में बसाने के लिए चुनी गई ज़मीन का भूवैज्ञानिक निरीक्षण शुरू हो गया है। धराली आपदा: परिवारों के स्थानांतरण के लिए निरीक्षण शुरू
14 Mar 2026 07:05PM,by: Mahak Qureshi
इंडियन यूथ कांग्रेस 16 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगी। वे नए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 'संसद घेराव' की योजना बना रहे हैं। पार्टी का दावा है कि इस समझौते से भारतीय किसानों और कपड़ा क्षेत्र को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने डेटा सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं जताई हैं। यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने इससे पहले AI शिखर सम्मेलन में भी विरोध प्रदर्शन किया था।
14 Mar 2026 07:04PM,by: Mahak Qureshi
लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को NSA के तहत करीब छह महीने की हिरासत के बाद रिहा कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी हिरासत का आदेश रद्द कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि बिना किसी सबूत के भी लोगों को जेल में डाला जा सकता है। AAP नेताओं का दावा है कि यह उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ किए जा रहे बर्ताव जैसा ही है। वांगचुक को लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद हिरासत में लिया गया था।
14 Mar 2026 07:04PM,by: Mahak Qureshi
विगत एक सप्ताह से आयकर विभाग द्वारा टैक्स पेयर्स को उच्च एवं महत्वपूर्ण मूल्यवर्ग लेनदेन को चिन्हांकित करते हुए कुछ ईमेल्स और मैसेज आए हैं । और उनसे कहा गया कि आप निश्चित तिथि तक अपना टैक्स कैलकुलेट करते हुए वित्तीय वर्ष 25-26 कर निर्धारण वर्ष 26-27 के अग्रिम कर का भुगतान करें । इन ईमेल्स के आधार पर टैक्स पेयर में खलबली मच गई है क्योंकि उनमें से अधिकांश मेल गलत इनफार्मेशन के साथ आए हैं । जिन्हें आयकर प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ने भी विभाग के संज्ञान में लाया। जिस पर आयकर विभाग ने आज अपनी त्रुटि को मानते हुए इसे तकनीकी सुधार के लिए आगे बढ़ाया है। और टैक्स पेयर्स को कहा है कि वह अपनी आय का सही आकलन करते हुए अपने टैक्स का भुगतान करें । त्रुटि वश आए हुए आंकड़ों को अनदेखा करें उस पर ध्यान न दें और इससे घबराए नहीं इसे सुधारा जा रहा है वहीं वह विभाग द्वारा प्रदर्शित 26AS और टीआईएस, एआईएस के माध्यम से अपने दायित्व की गणना में अपने आंकड़ों को मैच करते हुए अपने कर का भुगतान करें। इस संबंध में आयकर प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अधिवक्ता और सचिव हीरा मोटवानी कर सलाहकार ने करदाताओं से अपील की है कि विभाग ने ट्वीटर हैंडल और फ़ेसबुक पर एक पत्र जारी करते हुए इस बात का स्पष्टीकरण दे दिया है इसलिए ऐसे करदाता जो की अग्रिम कर भुगतान के लिए अर्हक हैं उन्हें इन ईमेल से घबराना नहीं है। बल्कि इसे एक यांत्रिकीय त्रुटि मानते हुए अनदेखा करना है । और अपने टैक्स का सही कैलकुलेशन अपने स्वयं से अथवा अपने कर सलाहकार, अधिवक्ता अथवा सनदी लेखाकार से मिलकर करें और सही-सही आयकर का भुगतान करें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।
14 Mar 2026 01:33PM,by: Heera Motwani
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने अवैध कबाड़ के कारोबार पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही, रायगढ़ पुलिस द्वारा सप्ताह के भीतर शुक्रवार की शाम और सुबह अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहन समेत करीब 83 लाख 52 हजार रूपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। रायगढ़ :ऑपरेशन प्रहार” अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाही
14 Mar 2026 01:33PM,by: Heera Motwani
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









