आम आदमी पार्टी यूथ विंग द्वारा आज पूरे प्रदेश में वैक्सीन की कमी और सरकार द्वारा शराब की होम डिलीवरी की जाने के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष तेजेंन्द्र तोड़ेकर के नेतृत्व में वर्चुअल विरोध प्रदर्शन किया गया। यूथ विंग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छात्र युवा संघर्ष समिति अध्यक्ष नीरज साहू ने राज्य सरकार के शराब के होम डिलीवरी के फैसले का विरोध करते हुऐ कहा कि आज प्रदेशवासियों व प्रदेश के युवाओं को शराब की नहीं बल्कि वैक्सीन की जरूरत है, सरकार हो वैक्सीन घर घर तक पहुँचानी चाहिए जबकि सरकार प्रदेश में घर घर तक शराब पहुँचाने का प्लान तैयार कर रही है ये शर्मनाक है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगो के लिए टीकाकरण ( कोविड-19 वैक्सीनेशन ) शुरू किया है, शुरूआत में वैक्सीन की कम मात्रा के कारण सिर्फ अंत्योदय राशन कार्ड धारियों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाया था पर यह सरकार की विफलता थी क्योंकि कोरोना किसी की गरीबी या अमीरी देखकर नहीं आती, इस मामले पर माननीय हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार द्वारा टीकाकरण बंद किया गया, फिर माननीय हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुनः राशनकार्ड के आधार पर टीकाकरण शुरू किया गया है । हम आंकड़े की बात करें तो प्रदेश में लगभग 1करोड़ 30 लाख, 18 से 44 वर्ष के लोग है जिन्हें टीका लगाना है, पर राज्य सरकार को अभी तक 1 लाख 3 हजार के आसपास वैक्सीन आयी थी जिसमे 7 मई तक मात्र 42 हजार लोगो को पहला टीका लगाया गया है।
09 May 2021 05:47PM,by: Babuaa Desk
Google एक जून से अपनी मुफ्त सर्विस बंद करने जा रहा है। दरअसल Google की तरफ से Google Photo मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा एक जून 2021 से बंद कर रहा है। मतलब अब Google की ओर से Google Photo के क्लाउट स्टोरेज के लिए चार्ज वसूला जाएगा। अगर आप Google ड्राइव या फिर किसी अन्य जगह अपनी फोटो और डेटा को स्टोर करते हैं, तो इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। कंपनी की तरफ से पहले ही इसका ऐलान कर दिया गया था।
09 May 2021 04:36PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





