वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फाइजर इंक और बायोनटेक एसई ने हाल ही में 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया था। कंपनी ने दावा किया है कि 12 से 15 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन सौ प्रतिशत असरदार है। आपको बता दें कि अमेरिका में 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के युवाओं को फाइजर की वैक्सीन दी जा रही है।
01 Apr 2021 04:30AM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ में कोरोना पर आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है। CM भूपेश बघेल आज कोरोना को लेकर बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं। कोरोना में पुर्ण कर्फ्यू या फिर आंशिक लॉकडाउन का भी निर्णय लिया जा सकता है। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CM हाउस में ये बैठक लेंगे।बैठक में सभी मंत्री के अलावे आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ी रफ्तार पर राज्य सरकार बेहद चिंतित है। कल खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बिगड़े हालात पर चिंता जतायी थी।
28 Mar 2021 09:56AM,by: Babuaa Desk
मावली मेला, नारायणपुर के तीसरे चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर नारायणपुर पुलिस के सौजन्य से नव संचार फाउंडेशन और करुणा फाउंडेशन के सहयोग से अबूझमाड़ की संस्कृति और पहनावा को दिखाने की उद्देश्य से अबूझमाड़ रैम्पवॉक कराया गया जिसमें अबूझमाड़ की सैकड़ों नन्ही बेटियों, महिलाओं और बालकों ने भाग ली। यह रैम्पवॉक पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्नति ठाकुर, श्रीमती जागृति डी. और सुश्री आरती गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में कु. स्वाति पट्टावी के लीड निर्देशन में आयोजित की गई। अलग अलग वर्ग में विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह और पुरुस्कार वितरण किये गए।
14 Mar 2021 05:32AM,by: Babuaa Desk
देश के सबसे अधिक लोकप्रिय मास्टर ऑफ कुंगफू मिस्टर दिलीप कुमार आज शाम मावली मेला, नारायणपुर में शामिल होकर सेल्फ डिफेंस के गुर बताएंगे, मास्टर ऑफ कुंगफू अभी कुछ दिनों से नारायणपुर के महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहे हैं। बिलासपुर में जन्मे पले बढ़े मिस्टर दिलीप कुमार वर्ष 2002 से निरंतर देश विदेश के सशस्त्र बल और सेना के जवानों सहित युवा, महिलाओं और स्टूडेंट्स को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। दिलीप कुमार अपने ऊपर भारी वाहन 407 को चलवा सकते हैं, पीठ के नीचे किले लगे प्लेट रखकर अपने ऊपर बाइक चलवा सकते हैं, 200 से अधिक निक्कल डिप्स मारने के साथ ही लगभग 2क्विंटल वजनी व्यक्ति को अपने पीठ में खड़ा करके डिप्स मार सकते हैं।
14 Mar 2021 02:02AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







