ज़रा हटके

Generic placeholder image

जिला मुख्यालय नारायणपुर में नक्सल प्रभावित लोगों के विस्थापित क्षेत्र गुड़रीपारा और शांतिनगर में महिलाओं और बालकों के आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था नव संचार फाउण्डेशन द्वारा 27 फरवरी 2021 को माड़ महोत्सव के दौरान स्टाॅल लगाकर धावकों, स्थानीय नागरिकों और स्थानीय महिलाओं/बच्चों के लिए सुविधा केन्द्र बनाया जाकर उनके लिए नास्ते और जूश की व्यवस्था की गई। छाॅलीवुड कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक, नारायणपुर की गरिमामय उपस्थिति में संस्था के टी-शर्ट का विमोचन किया गया साथ ही पद्मश्री अनुज शर्मा के हाथों स्थानीय महिलाओं और बच्चों को निःशूल्क सैण्डल और जूते के लिए कूपन दिलवाया गया और कुछ मनारेजनात्मक खेल भी खेलाया गया।

02 Mar 2021 01:58AM,
by: Babuaa Desk