02 Aug 2022
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को शराब पर निर्भरता के चलते अनुशासनात्मक आधार पर सेवा से बर्खास्त किए गए सैनिक नागेंद्र सिंह को देय विकलांगता पेंशन में हस्तक्षेप नहीं करने का सुझाव दिया। शीर्ष अदालत ने सरकार से कारगिल युद्ध में शामिल इस जवान के प्रति बड़ा दिल दिखाने को कहा है। सिंह को सशस्त्र बल न्यायाधिकरण द्वारा पेंशन दी गई थी। इस तथ्य पर गौर करते हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने सोमवार को कहा कि ऐसे में इसमें हस्तक्षेप करना न्याय के हित में नहीं होगा। पीठ ने केंद्र सरकार से न्याय के मानवीय पक्ष को देखने का आग्रह किया।
02 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
हम समझाते रहे कि मत नहाओ, पानी गहरा है, लेकिन सात साथी नहीं माने और चंद मिनटों में पानी में समा गए। अब हमसे बिछुड़ गए। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोबिंदसागर झील में हुए दिल दिहला देने वाले मंजर की प्रत्यक्षदर्शी साथी युवा सोनू और कृष्ण लाल ने दर्दनाक दास्तां बयां की। अपने साथियों को खोने के बाद गमगीन सोनू और कृष्ण ने बताया कि झील किनारे पहुंचने के बाद गर्मी का अहसास हो रहा था। कुछ का नहाने का मन कर गया।
02 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
चुनावी साल में हिमाचल प्रदेश सरकार बागवानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने जा रही है। अदाणी, देवभूमि, रिलायंस फ्रेश, सफल और बिग बास्केट जैसी कंपनियों के बजाय अब सरकार की कमेटी सेब खरीद के दाम तय करेगी। हिमाचल में निजी कंपनियां नहीं, अब कमेटी तय करेगी सेब के दाम
02 Aug 2022 01:07AM,by: Imran Khan
दुनिया परमाणु विनाश से केवल एक गलतफहमी, एक गलत गणना की दूरी पर है। 50 साल पुरानी परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा की लंबे समय से लंबित उच्च स्तरीय बैठक की शुरुआत करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को यह चेतावनी दी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया और एशिया के विवादों में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे का उदाहरण दिया।
02 Aug 2022 01:07AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








